खून साफ करने के घरेलू उपाय

शरीर में खून का होना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होता है. क्योंकि खून शरीर के करोड़ों सेल्स को ऑक्सीजन मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है और यही सेल्स हमारे शरीर का स्वास्थ्य निर्माण करता है. लेकिन हमारे गलत खानपान और अधिक अम्लीय पदार्थ और नमक के सेवन से धीरे-धीरे खून दूषित होता रहता है. शरीर से विजातीय पदार्थ जैसे मल- मूत्र आदि अगर सही से ना निकले तो भी यह गंदगी शरीर के रक्त में घुल जाती है. जिस कारण से शरीर में अनेक रोग उत्पन्न हो जाते हैं. जिनमें चर्म रोग विशेष है. इसलिए स्वस्थ और सुंदर शरीर की कामना रखने वाले को अपने खून की शुद्धि पर विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Third party image reference
खून को प्राकृतिक तरीके से साफ करने और शरीर के अंदर जमी गंदगी को बाहर निकालने के लिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ उपाय बताने जा रहे हैं. जिसका इस्तेमाल कर आप खून को साफ करके चर्म रोग की समस्या से बच सकते हैं.
चलिए जानते हैं-
1 .आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच पिसा हुआ आंवला मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करने से खून साफ होता है. इसके नियमित सेवन करने से चर्म रोगों से जुड़ी समस्याएं फोड़े- फुंसियां, एक्जिमा, कील- मुंहासे आदि से छुटकारा मिलती है.

Third party image reference
2 .आंवला खून में बढ़ी हुई गर्मी को कम करने में मदद करता है. खून में जमा मल विष को दूर कर खून को शुद्ध करता है. मांस में गर्मी बढ़ाकर मांस के मल को जलाता है. ऐसी कोशो को शुद्ध करता है. आंवला हर प्रकार शरीर की हर चीज की सफाई करता है. चर्म रोगों में यह काफी फायदेमंद होता है. यह विटामिन सी का भंडार है और नया रक्त बनाने में हमारे शरीर को मदद करता है. साथ ही शरीर की गंदगी को भी बाहर निकालता है. इसलिए नियमित आंवले का सेवन करना खून को साफ रखने के लिए मददगार होता है.
3 .गाजर, नारंगी, अमरुद, गन्ना, बैर, परवल, पालक खून को शुद्ध करती है इसलिए इन चीजों को अपने आहार में नियमित शामिल करना चाहिए.
4 .लाल टमाटर का रस सुबह-शाम एक गिलास पीने से खून साफ होता है. चर्म पर होने वाली छोटी-छोटी फुंसियां, खुजली, त्वचा का रूखापन, सूखापन तथा लाल चकते दूर हो जाते हैं. साथ ही टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मददगार होता है.
5 .60 ग्राम करेले का रस एक कप पानी में मिलाकर प्रतिदिन कुछ दिनों तक सेवन करने से शरीर का अशुद्ध रक्त साफ हो जाता है और चर्म रोगों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलती है.

Third party image reference
7 .नींबू खून को शुद्ध करता है. नींबू को गर्म पानी में दिन में तीन बार पीना चाहिए. पानी चाय की तरह गर्म होना चाहिए.
8 .बेल का चूर्ण और देसी बुरा बराबर मात्रा में मिलाकर पानी के साथ फंकी लेने से खून साफ होता है.
9 .25 ग्राम मुनक्के रात को पानी में भिगो दें इन्हें सुबह पीसकर एक कप पानी में घोलकर प्रति दिन पीते रहने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है और खून साफ होता है.
10 .कच्चे दूध की लस्सी पीने से खून साफ होता है या 4 दिन दूध में शहद डालकर पीने से खून साफ होता है.

No comments

Powered by Blogger.