गलत फिटिंग इनर पहनने के 5 नुकशान, लड़कियां और महिलाएं जरुर जानें
हर लड़की हो महिला की चाहत होती है कि हमारा शरीर सुंदर और स्मार्ट दिखें. इसके लिए अक्सर बढ़िया फिटिंग के कपड़े तो खरीद लेती हैं. लेकिन इनर का चुनाव करते समय वे अक्सर गलतियां कर बैठते हैं. गलत साइज की इनर पहनने से शरीर की परेशानियां बढ़ सकती है. इसलिए जब भी आप इनर खरीदने जाए तो उसे एक बार ट्राई करके अवश्य देखें. अगर यह सही फिटिंग ना बैठे तो इसे तुरंत बदल दें.
Third party image reference
अच्छी फिटिंग की इनर साधारण ड्रेस को भी ग्लैमरस बना देती है. लेकिन इनर सिर्फ ड्रेस की खूबसूरती के लिए ही नहीं है बल्कि महिलाओं के अप्पर बॉडी को सपोर्ट भी देती है. अगर आप गलत फिटिंग की इनर पहनेंगी तो अनकंफरटेबल तो महसूस करेंगी साथ ही इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है. अगर आपकी इनर ढीली है तो भी दिक्कत और टाइट है तो भी दिक्कत होगी. बिना फिटिंग इनर पहनने से आपके ब्रेस्ट साइज भी खराब हो जाते हैं. यही नहीं इससे आपके बैक, गर्दन और कंधों में दर्द भी होने लगेगा.
Third party image reference
इसलिए आप जब भी इनर का चुनाव करें तो सही फिटिंग जरूर देखें.
गलत फिटिंग की इनर पहनने के 5 बड़े नुकसान-
1 .दर्द की समस्या-
जो लड़कियां और महिलाएं गलत साइज की इनर पहनती हैं उनके शरीर में गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है. टाइट इनर पहनने से यह दर्द और अधिक बढ़ सकता है.
2 .सांस लेने में परेशानी-
अगर आपको लगता है कि टाइट इनर पहनने से बॉडी का शेप अच्छा लगता है तो आप यह गलत सोच रही है. इससे आपको घुटन महसूस हो सकती है और आपका शरीर में खून का दौरान कम हो सकता है.
3 .त्वचा पर रैशेज-
अगर आपकी इनर का साइज छोटा है तो कंधे पर रैशेज के निशान पड़ सकते हैं. इसके कारण आपके कंधों में दर्द हो सकता है. साथ ही कई बार त्वचा तक हवा नहीं पहुंचने के कारण फुंसियां भी निकल सकती है.
4 .सिर दर्द-
एक खराब फिटिंग वाली इनर आपकी गर्दन और बैक की मांसपेशियों को कभी सपोर्ट नहीं करती है. जिससे कंधे का दर्द बढ़ता है और इसका सीधा असर आपके सिर पर होता है. जिससे सिर में दर्द होने की समस्या हो सकती है.
5 .ब्रेस्ट का ढीले होना-
ढीले इनर पहनने से आपके ब्रेस्ट का शेप खराब हो सकते हैं क्योंकि यह ब्रेस्ट को सपोर्ट देने के बजाय उसे लूज बना देंगे जिससे आपके ब्रेस्ट हैवी हो जाएंगे.
Third party image reference
इसलिए आप हमेशा फिटिंग इनर का इस्तेमाल करें.
Post a Comment