नाखून तेजी से बढ़ाना और मजबूत बनाना चाहती हैं तो करें ये घरेलू उपाय

हर कोई नाखून को तेजी से बढ़ाना और मजबूत बनाना चाहता है. इससे हाथों की सुंदरता बढ़ती है. साथ ही स्वस्थ नाखून का विकास आपके अच्छे स्वास्थ्य की स्थिति को बताता है.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाखून बालों की तरह प्रोटीन से बने होते हैं. जिसे केराटिन कहा जाता है. नाखून टोनेल्स की तुलना में तेजी से बढ़ते हैं. हालांकि विकास फिर भी बहुत धीमा है और औसतन नाखून प्रत्येक महीने 1 इंच के दसवें भाग के बराबर बढ़ता है. लेकिन कभी- कभी भी उससे भी धीमी गति से बढ़ते हैं.
कई कारण है जो नाखून बढ़ाने को धीमा करते हैं. यह उम्र बढ़ने शरीर में हार्मोनल परिवर्तन, स्वास्थ्य समस्याएं, रसायन चिकित्सा, दवा और पोषक तत्वों की कमी जैसे कारणों की वजह से होता है. दूसरी ओर तेजी से नाखून बढ़ाना युवा और गर्भवती महिलाओं के लिए पहले बच्चे के समय में देखा जा सकता है.
खासकर लड़कियां व महिलाएं नाखून को मजबूत और तेजी से बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते रहती हैं. लेकिन उनके लाख कोशिश के बावजूद भी नाखून बार बार टूट जाते हैं तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके प्रयोग से आपके नाखून तेजी से बढ़ने के साथ-साथ मजबूत होंगे.
चलिए जानते हैं-
1 .जैतून का तेल-

Third party image reference
जैतून का तेल नाखून को मजबूत बनाने और तेजी से बढ़ाने के लिए काफी मददगार होता है. इसके लिए सोने से पहले जैतून के तेल को गुनगुना करके नाखून पर लगाएं और 5 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें और इसे रात भर के लिए लगा रहने दें. हो सके तो रात भर के लिए कपास के दस्ताने पहने. इससे आपके नाखून को पोषण मिलेगी और वह मजबूत होने के साथ-साथ तेजी से विकास करेंगे.
2 .नारियल का तेल-

Third party image reference
नारियल का तेल बालों की तरह नाखून के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप नाखून को मजबूत और तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो शुद्ध नारियल का तेल को गुनगुना करके रात को सोने से पहले नाखून पर लगा कर 5 से 10 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें. इससे नाखून के नीचे रक्त परिसंचरण में सुधार होगा. जिससे नाखून को पोषण प्राप्त होगा और आपके नाखून तेजी से बढ़ेंगे.
4 .संतरे का रस-

Third party image reference
संतरे के रस में विटामिन सी होता है जो कोलेजन को उत्पादन को बढ़ावा देता है और आपके नाखूनों को स्वस्थ करता है. इसके अलावा इसमें फोलिक एसिड है जो नाखून के विकास के लिए मददगार होता है. इसके लिए ताजा संतरे का रस नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गर्म पानी से नाखून को धो लें. प्रतिदिन ऐसा करने से नाखून तेजी से बढ़ने लगते हैं.
5 .नींबू का रस-

Third party image reference
नींबू के रस में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यह नाखूनों के विकास के लिए काफी मददगार होता है. इसके अलावे नींबू का रस पीले नाखूनों को भी साफ करता है और नाखून को एक अच्छी चमक प्रदान करता है. इसके लिए एक चम्मच नींबू का रस और जैतून का तेल को मिलाकर हल्का गर्म करें. आप इसे नाखून पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. या नींबू के टुकड़े लेकर प्रतिदिन नाखूनों पर रगड़ सकते हैं. इस भी नाखून साफ और मजबूत होंगे.

No comments

Powered by Blogger.