मासिक धर्म के समय अधिक ब्लीडिंग होने के कारण,लक्षण एवं घरेलू उपाय
महिलाओं में मासिक धर्म एक सामान्य प्रक्रिया है जो 12 से 14 वर्ष की उम्र से शुरू होकर 45 से 50 वर्ष की उम्र तक होता है. इस दौरान कुछ महिलाओं में तो किसी तरह की परेशानी नहीं होती है. लेकिन कुछ महिलाओं में पेट दर्द, कमर दर्द, ऐंठन होना आदि होते हैं जो सामान्य लक्षणों में आते हैं. लेकिन कई बार उन्हें ज्यादा ब्लडिंग होने की समस्या हो जाती है. जिससे महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने की संभावना अधिक हो जाती है. महिलाएं कमजोर हो जाती हैं. हालांकि कभी-कभी ऐसी समस्या हो तो कोई खास बात नहीं है. लेकिन अगर हर महीने इस तरह की समस्या हो जाए तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है और इसका उचित इलाज कराना भी जरूरी हो जाता है क्योंकि बार-बार हेवी ब्लीडिंग आना कई और भी बीमारियों का कारण बन सकती है.
Third party image reference
मासिक धर्म के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग आने के कारण-
* कई महिलाएं गर्भावस्था की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली गर्भनिरोधक दवाइयों का ज्यादा सेवन करते हैं. जिससे हैवी ब्लीडिंग होने की संभावना अधिक हो जाती है.
* महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नाम के दो हार्मोन पाए जाते हैं. जिनका संतुलित रहना जरूरी होता है. यदि किसी कारण से इनका संतुलन खराब हो जाता है और यह हार्मोन संतुलित हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है.
* गर्भावस्था में मिसकैरेज हो जाना यानी गर्भस्राव या गर्भपात हो जाना या फिर कोई और प्रेगनेंसी संबंधित समस्याएं होना इसका कारण हो जाती है.
* खून को पतला करने के लिए कई तरह के दवाएं होती है. जिनका सेवन से खून पतला हो जाता है. लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन करने से हेवी ब्लीडिंग होने की परेशानी होने लगती है.
* प्रजनन अंगों में इन्फेक्शन होने से भी यह परेशानी होने लगती है.
* एडिनोमायोसिस बीमारी, पेल्विक में सूजन आने से, गर्भाशय कैंसर होने से या गर्भाशय में कोई गांठ बनने से भी मासिक धर्म के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती है.
Third party image reference
मासिक धर्म के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने के लक्षण-
* सामान्य मासिक धर्म 3 से 7 दिनों का होता है. अगर 7 दिन पूरे हो जाने के बाद भी ब्लीडिंग आता रहे.
* नियमित रूप से होने वाली बिल्डिंग से ज्यादा ब्लड आना.
* मासिक धर्म के दौरान कमजोरी महसूस होना.
* मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द बना रहना.
मासिक धर्म के दौरान ज्यादा ब्लडिंग रोकने के घरेलू उपाय-
1 .जब मासिक धर्म आता है तो शरीर का तापमान ज्यादा होता है. जिस कारण से मासिक धर्म आता है और जब यह तापमान और अधिक हो जाता है तो खून की कोशिकाएं अधिक फैल जाती है. जिस कारण से अधिक ब्लडिंग होने लगती है. इसलिए यदि बर्फ से सिकाई की जाए तो शरीर का तापमान निम्न हो जाता है और खून की कोशिकाएं सिकुड़ जाती है और ज्यादा ब्लडिंग होना बंद हो जाती है. बर्फ से सिकाई करने से ब्लडिंग कम होने के साथ-साथ पेट दर्द की समस्या से भी राहत मिलती है.
Third party image reference
2 .धनिया का बीज इस परेशानी से राहत दिलाने में काफी मददगार होता है. धनिया के बीज का उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है. आयुर्वेद में धनिया के बीज को गर्भाशय को सही से काम करने और महिलाओं में उचित हार्मोन संतुलन बनाए रखने के लिए औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है. इसके लिए एक गिलास पानी लें और उसमें एक समय धनिया का पाउडर डालें और इन्हें गर्म करें. जब पानी आधा गिलास रह जाए तो इसे ठंडा होने के बाद एक चम्मच शहद मिला लें. अब इसे सेवन करें. इससे पीरियड के दौरान होने वाले समस्याओं से राहत मिलती है. इसका सेवन दिन में तीन बार करना चाहिए.
Third party image reference
3 .सेब का सिरका हेवी ब्लीडिंग को रोकने में मददगार होता है. यह सिरका आपके शरीर में बनने वाले हानिकारक विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है. जिससे उचित हार्मोन्स बैलेंस रहता है और हैवी ब्लीडिंग नहीं होती है. साथ ही यह सिरदर्द, थकान, पेट दर्द को भी कम करता है. इसके लिए एक गिलास पानी लें. अब उसमें एक से दो चम्मच सेब के सिरके को डालें और अच्छी तरह मिलाकर ऐसी मात्रा दिन में तीन बार सेवन करें.
Third party image reference
4 .हमारे शरीर में खून की जरूरत होती है और खून को लाल रखने के लिए उसमें आयरन की आवश्यकता होती है. मासिक धर्म के दौरान खून ज्यादा आने से शरीर में खून की कमी हो जाती है जो कि आयरन की कमी होने से एनीमिया हो जाता है. इसलिए आपको मासिक धर्म के दौरान आयरन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए. इसके लिए हरी सब्जी, लाल मांस, किशमिश, खरबूज, अंडे आदि उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए. omega-3 भी मासिक धर्म की परेशानी से छुटकारा पाने में मददगार होता है. इसके लिए आपको मछली का तेल या फिर अलसी के बीज का भी सेवन करना चाहिए.
5 .आंवला और आंवले का रस पीने से ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या से राहत मिलती है. इसमें आंवला का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है.
Third party image reference
6 .ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या से परेशान है तो 40 ग्राम राई पीसकर इसका पाउडर बना लें और रोजाना 2 ग्राम पाउडर दिन में दो बार दूध के साथ सेवन करें. इसके सेवन करने से हेवी ब्लीडिंग की समस्या से राहत मिलती है.
Post a Comment