बबासीर,जौंडिस,चर्मरोग जैसे कई बिमारियों को ख़त्म करता है ये पौधा
दोस्तों, प्रकृति ने हमारे आस- पास कई ऐसे पौधे उत्पन्न किए हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन इसकी सही जानकारी नहीं होने के कारण इससे हम लाभ नहीं उठा पाते हैं. बल्कि इसे कूड़ा- कचरा समझकर हम उखाड़ कर फेंक देते हैं. लेकिन यह हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आज हम जिस पौधे के बारे में बात करने जा रहे हैं उस पौधे का नाम है गिलोय. जी हां दोस्तों, गिलोय चर्म रोग, पीलिया, बवासीर जैसे 10 रोगों का काल है.
चलिए जानते हैं-
1 .जिन लोगों को बबासीर की समस्या है उन्हें गिलोय के एक चम्मच चूर्ण को छाछ में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है. इससे खून आना बंद हो जाता है साथ ही दर्द से भी राहत मिलती है.
2 .गिलोय का प्रयोग सांप या अन्य जहरीले जानवर के काटने पर शरीर में फैले विष को निकालने में भी किया जाता है. इसके लिए गिलोय की जड़ को पीसकर व्यक्ति को उसका रस पिलाना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति को उल्टी होगी. जिसके वजह से शरीर में मौजूद सारा विष बाहर निकल जाएगा.
3 .गिलोय जोड़ों एवं गठिया के दर्द को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए गिलोय के तने का चूर्ण प्रतिदिन दूध में मिलाकर पीना चाहिए. इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है.
4 .गिलोय का उपयोग जौंडिस यानी पीलिया रोग को दूर करने में काफी मददगार होता है. इसके लिए पत्तियों को सुखाकर बनाए गए पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर प्रतिदिन खाने से लाभ होता है या आप गिलोय का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं.
5 .गिलोय का प्रयोग रक्त शोधक के रूप में भी होता है. इसलिए गिलोय को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर छान लें और इसमें शहद और मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पीएं. इससे खून साफ हो जाएगा.
6 .गिलोय त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. अगर गिलोय को पीसकर चूर्ण बना लें और इसमें शहद और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं तो इससे मुंहासे, फोड़े- फुंसियां की समस्या से छुटकारा मिलती है. इसके इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक आता है.
7 .अगर किसी व्यक्ति को खांसी की समस्या हो गई है तो इस समस्या से छुटकारा दिलाने में गिलोय काफी मददगार होता है. इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच गिलोय का रस प्रतिदिन सुबह पीएं. ऐसा नियमित करने से खांसी की समस्या दूर हो जाती है. यहां तक कि या टीबी के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.
8 .अगर किसी के आंखों में जलन, खुजली या पानी आना, धुंधलापन दिखाई देना व आंखों से जुड़ी अन्य समस्या हो तो गिलोय का उपयोग करना फायदेमंद होता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए गिलोय के पत्ते के रस में थोड़ा-सा शहद मिलाकर आंखों में आई ड्रॉप की तरह डालना फायदेमंद होता है.
9 .अगर किसी को वायरल बुखार हो गया है तो इसके लिए आधे गिलास पानी में 3 इंच गिलोय का तना कूट कर अच्छी तरह मिला लें. अब इसे किसी मिट्टी के बर्तन में रहकर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह इसे मसलकर छान लें और पी लें. ऐसा नियमित 3 दिन लगातार करने से बुखार की समस्या दूर हो जाती है.
10 .अगर किसी को कम सुनाई देता है या कान में दर्द की समस्या होता है तो गिलोय की पत्तियों को पीसकर इसकी दो बूंद कान में डालें. इससे लाभ होता है.
दोस्तों, यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं और हां लाइक, शेयर करना ना भूलें.

Post a Comment