टीनएजर्स लड़कियां इनरवियर खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें, नही होगी कोई परेशानी
जिस तरह आप कपड़े का चुनाव करती हैं. जिससे आपका शरीर सुंदर दिखे और आपके शरीर में यह कपड़ा फिटिंग बैठे. ठीक यही सोच आपको इनरवियर खरीदते समय रखना चाहिए. क्योंकि ज्यादातर लड़कियां व महिलाएं इसे अंदर की चीज समझकर ध्यान नहीं देती हैं या फिर शर्म से कोई भी खरीद कर निकल लेती है. लेकिन ऐसा करना गलत है. यह आपके लुक को खराब करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है.
Third party image reference
गांव में आज भी इनरवियर को लेकर महिलाओं में कई गलतफहमियां है. खासकर टीनएज लड़कियों में जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रेस्ट को सही विकास देने के लिए टीनएज लड़कियों को सही नाप का इनरवियर पहनना चाहिए.
अगर आप एक माँ हैं तो शुरू से ही यदि आप सही माप का इनरवियर उन्हें पहनने के लिए दे तो बड़ी उम्र में आने के बाद भी उनका ब्रेस्ट कभी ढीले और बेडौल नहीं होंगे. सही फिटिंग के इनरवियर न पहनने से पीठ दर्द, मांसपेशियों में तनाव के अलावा सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
Third party image reference
इनरवियर खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें-
क्योंकि टीनएज में शारीरिक विकास तेजी से होता है और मसल्स बनने लगती है. इसलिए भविष्य में परेशानियों से बचने के लिए इसी उम्र से सही फिटिंग की इनरवियर पहननी चाहिए. पहली बार अगर आप इनरवियर खरीदने जा रही हैं तो किसी भी इनरवियर कंसलटेंट से अवश्य जानकारी लें.
आम तौर पर देखा जाए तो लड़कियों में ब्रेस्ट का उभार 10 से 12 वर्ष की उम्र में आना शुरू हो जाता है और यह प्रक्रिया 18 वर्ष की उम्र तक चलती रहती है. ऐसे में एक मां होने के नाते आपको अपनी बेटी को सही उम्र में सही माप के इनरवियर पहनने के लिए प्रेरित करना चाहिए.
15- 16 साल की उम्र होने पर ब्रेस्ट को सहारे की जरूरत होती है. इसलिए शुरुआत में टीनएजर लड़कियों को बॉडी फिटिंग स्पेगेटी या हैंग टॉप पहनना चाहिए. धीरे-धीरे स्पोर्ट्स इनरवियर तक आना चाहिए. यह ब्रेस्ट को उभारती नहीं है बल्कि उनके लिए सपोर्ट सिस्टम का काम करते हैं. इसके बाद पॉटर या टीशर्ट इनरवियर पहनना चाहिए.
Third party image reference
इनरवियर सूती पहनना चाहिए. यह हल्की होती है और उसमें पसीना सोखने की क्षमता भी होती है. इसके विपरीत अत्यधिक कसी हुई, मोटी नायलॉन या सिंथेटिक इनरवियर पहनने से पसीना सूख नहीं पाता है. जिससे ब्रेस्ट के टिश्यूज अधिक गर्म हो जाते हैं जिससे भविष्य में बेस्ट कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है.
बाजार में इनरवियर के ढेरों स्टाइलिश विकल्प मौजूद है. लेकिन इनमें से आप की क्या जरूरत है इसे समझना और इसके प्रति जागरूक रहना आप के लिए जरूरी है. ऐसे में आप इनरवियर खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखकर अपने लुक और स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बना सकती हैं.
Third party image reference
यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं. लाइक, शेयर करना ना भूलें.
Post a Comment