अगर ब्रेस्ट में दिखे ये लक्षण तो हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

आजकल के समय में महिलाओं में होने वाली सबसे बड़ी समस्या ब्रेस्ट कैंसर हो चुकी है. जिसकी वजह से कई महिलाएं प्रभावित होती हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ जाने की सबसे बड़ी वजह है शुरुआती लक्षण का पता नहीं होना. क्योंकि ज्यादातर महिलाओं का ध्यान ब्रेस्ट कैंसर की ओर नहीं जाता है और देर हो जाती है जिससे ब्रेस्ट कैंसर हो जाता है और बचने के आसार कम हो जाते हैं.

Third party image reference
तो चलिए जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण-
1 .ब्रेस्ट मे दर्द होना-
ज्यादातर महिलाएं ब्रेस्ट में दर्द होने को सामान्य लक्षण समझ लेते हैं और इसे नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन ब्रेस्ट में दर्द होना ब्रेस्ट कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण होता है. कभी भी अगर आपके ब्रेस्ट में दर्द हो तो आप इसे नजरअंदाज ना करें. बल्कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
2 .ब्रेस्ट में गांठ होना-
कई बार ब्रेस्ट के आसपास गांठ हो जाती है जो कि ठोस होती है और इसमें दर्द नहीं होता है. यह हर बार ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो ऐसा भी जरूरी नहीं है लेकिन ज्यादातर मामलों में यह ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना होती है. इसलिए ब्रेस्ट के आसपास या उस में गांठ हो तो इसकी जरूर जांच करानी चाहिए.
3 .ब्रेस्ट का लाल होना-
ब्रेस्ट के लाल होने पर महिलाएं ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और समझती हैं कि कोई इंफेक्शन की वजह से है जबकि ऐसा नहीं है. ब्रेस्ट का लाल होना या इसमें अधिक खुजली होना ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. वैसे कई बार यह हार्मोनल बदलाव के कारण भी होता है. लेकिन ब्रेस्ट कैंसर की संभावना अधिक होती है.
4 .ब्रेस्ट के आकार में बदलाव-
अगर आपके ब्रेस्ट के आकार में बदलाव आ रहे हैं तो यह ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. इसलिए इसकी तुरंत जांच करानी चाहिए.
5 .ब्रेस्ट से खून या मवाद निकलना-
अगर ब्रेस्ट को दबाने पर उनमें से खून या मवाद निकलने लगे तो ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण है और इसे सरलता में नहीं लें और ना ही नजरअंदाज करें. निपल का जल्दी डिस्चार्ज हो जाना ब्रेस्ट कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण होता है.
6 .छाती में दर्द होना-
अक्सर छाती में दर्द होने को महिलाएं सरलता से ले लेती हैं और इसे नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन यह ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण होता है. अगर आपकी छाती या फिर सीने की किसी भी हिस्से में दर्द हो या फिर पीछे या गले में अत्यधिक दर्द हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है. यह ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है.
7 .ब्रेस्ट का फटना-
ब्रेस्ट में हल्की- हल्की दरारे आना फिर उनमें रैशेज होना ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. ब्रेस्ट में दरार या उनके फटने पर आप इसे नजरअंदाज ना करें तुरंत जांच कराएं.

No comments

Powered by Blogger.