त्रिफला एक फायदे अनेक, महिला हों या पुरुष एक बार जरुर पढ़ें

कमजोरी के कारण शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है. लेकिन यदि हम थोड़ी सी सावधानी बरतें और आयुर्वेद को अपनाएं तो आपने स्वास्थ्य की सही तरह से देखभाल करने में हम सक्षम हो सकते हैं. साथ ही शरीर का कायाकल्प भी करने में आसानी होगी. आज हम त्रिफला चूर्ण के बारे में बताने की कोशिश करेंगे जो एक आयुर्वेदिक औषधि है जो शरीर का कायाकल्प कर सकती है. त्रिफला सेवन करना सेहत ही नहीं सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. त्रिफला चूर्ण सिर्फ कब्ज दूर ही नहीं करता है बल्कि शारीरिक कमजोरी को भी दूर कर एनर्जी देने का काम करता है.

Third party image reference
कैसे बनाएं त्रिफला-
सूखा हुआ देसी आंवला, बड़ी हरे और बहेड़ा लेकर गुठली को निकाल दें. अब तीनों को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण बनाकर किसी कांच की शीशी में सुरक्षित रख लें आपका त्रिफला चूर्ण तैयार हो गया.
सेवन करने के फायदे-
1 .त्रिफला चूर्ण के नियमित सेवन करने से कमजोरी दूर होती है.

Third party image reference
2 .त्रिफला चूर्ण का नियमित सेवन किया जाए तो लंबे समय तक रोगों से बचा जा सकता है.
3 .आयुर्वेद के अनुसार बात, पित्त, कफ दोष होते हैं जो सभी रोगों के जड़ होते हैं. त्रिफला का नियमित सेवन करने से तीनों दोषों को शमन करने में हमारे शरीर को मदद मिलती है. इसलिए कोई भी बीमारी हमारे शरीर पर जल्दी हावी नहीं हो पाता है.
4 .असमय बालों के खराब होने और सफेद होने से भी त्रिफला के सेवन से बचा जा सकता है. आम भाषा में लोग कहते हैं कि पेट की गर्मी से बाल सफेद होने लगते हैं. लेकिन यदि आप त्रिफला का नियमित सेवन करते हैं तो आपका पेट से जुड़ी सभी समस्याएं दूर रहती है. जिससे असमय बाल सफेद या खराब नहीं होते हैं.

Third party image reference
5 .एक चम्मच देसी गाय के घी और एक चौथाई चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाकर एक चम्मच त्रिफला चूर्ण के साथ सेवन करने से यह आंखों के लिए वरदान साबित होता है. संयम के साथ इसका नियमित सेवन करने से आंखों के सारे रोग दूर हो जाते हैं और बुढ़ापे तक चश्मा की जरूरत नहीं चढ़ती है.

Third party image reference
6 .त्रिफला का काढ़ा बनाकर घाव धोने से एंटीसेप्टिक का काम करता है. जिससे घाव जल्दी भर जाता है.
7 .त्रिफला को गुनगुने पानी और शहद के साथ सुबह खाली पेट सेवन करने से मोटापा कम होता है.

Third party image reference
8 .रात को सोने से पूर्व गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है.

Third party image reference
9 .मौसम के अनुसार त्रिफला के साथ गुड़, सेंधा नमक, देसी खांड, सोंठ का चूर्ण, पीपल का चूर्ण, शहद इत्यादि मिलाकर सेवन करने से अलग-अलग तरह के लाभ प्राप्त होते हैं.
10 .नियमित त्रिफला सेवन करने से मासिक धर्म से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है. यानी मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द,ऐंठन, कब्जियत जैसी समस्या से निजात मिलती है.

Third party image reference
11 .जिन्हें थायराइड की समस्या हो उनके लिए त्रिफला काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करना फायदेमंद होता है. इससे थायराइड की समस्या से राहत मिलती है.

Third party image reference
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी पसंद आई होगी. लाइक, शेयर करना ना भूलें.

No comments

Powered by Blogger.