पुराने से पुराने घुटने के दर्द को छूमंतर करने का घरेलू उपाय

घुटनों का दर्द उम्र बढ़ने के साथ-साथ बढ़ता रहता है. कई घुटनों में दर्द चोट लगने के कारण या फिर गठिया रोग होने के कारण भी होता है. लेकिन कई लोग कहते हैं कि घुटनो की ग्रीस खत्म हो गई है इसलिए दर्द हो रहा है या फिर यूरिक एसिड शरीर में अधिक हो गई है इसके वजह से घुटनों में दर्द हो रहा है. कई बार घुटनों का दर्द इतना तेज हो जाता है कि सहन करना मुश्किल हो जाता है और इंसान का बुरा हाल हो जाता है. हालांकि इस दर्द से राहत पाने के लिए एक्सरसाइज भी मददगार होता है क्योंकि एक्सरसाइज करने से घुटनों की जकड़न कम हो जाती है और दूसरे घुटनों की गति को आसान कर देती है. इससे घुटनों के दर्द से राहत मिलती है.

Third party image reference
अगर हमारे घुटने सही तरह से काम नहीं करते हैं तो हमें चलने- फिरने में काफी परेशानी हो जाती है. घुटनों को मोड़ने और सीधे करने में भी हम असमर्थ हो जाते हैं. घुटनों पर लालिमा और सूजन बनी रहती है. घुटनों को मोड़ते हुए चटकने व टूटने जैसी आवाज आने लगती है. जिस पैर के घुटनों में दर्द होता है उन पैरों में झुनझुनी होने लगती है तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से घुटने के दर्द से बचने के लिए ऐसा उपाय लाए हैं जो आपके घुटने के दर्द को कम नहीं करता है बल्कि आप के दर्द को जड़ से खत्म कर देता है.

Third party image reference
चलिए जानते हैं-
घुटने के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको एक चम्मच हल्दी का पाउडर, एक चम्मच शहद और चुटकी भर खाने का चुना लेना है. अब इन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लेना है. अब इस पेस्ट को घुटने पर लगाकर 10 मिनट तक मालिश करना है. इसके बाद सूती कपड़े से घुटने को लपेटकर बैंडेज की तरह बांधकर सो जाएं और सुबह बैंडेज को खोलकर गुनगुने पानी से घुटने को धो लें. ध्यान रहे इस उपाय को रात को सोने से पहले ही प्रतिदिन करना है. इस उपाय को नियमित करने से आपके घुटने का दर्द हल्का होता जाएगा. यह उपाय लगातार 7 दिनों तक करना है दर्द कैसा भी हो और कितना भी पुराना हो घुटने का दर्द खत्म हो जाएगा.

Third party image reference
दोस्तों, यह तो था घुटने दर्द को खत्म करने का उपाय, लेकिन इसके साथ आपको कुछ परहेज भी करना आवश्यक है.
चलिए जानते हैं परहेज-
वसा युक्त और प्रोटीन युक्त खाना ना खाएं, आलू, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, लाल मिर्च, ज्यादा नमक, बैगन से परहेज रखें. घुटनों की गर्म और बर्फ के पैड से सिकाई करें. घुटनों के नीचे तकिया रखें. वजन कम रखें. इसे न बढ़ने दें. ज्यादा लंबे समय तक खड़े ना रहे. आराम करें दर्द बढ़ाने वाली गतिविधियां ना करें नहीं तो आपका दर्द अधिक हो जाएगा और आप इसे सहन नहीं कर पाएंगे.
सुबह खाली पेट तीन से चार अखरोट प्रतिदिन खाएं. पालक, विटामिन ई युक्त खाना खाए साथ ही थोड़ी देर के लिए धूप सेके. अगर आप इस प्रकार नियमित करते हैं तो आपके घुटनों के दर्द से छुटकारा मिलेगी.

No comments

Powered by Blogger.