शराब का नशा उतरने के बेहतर उपाय
बहुत से लोगों को प्रतिदिन शराब पीने की लत होती है. हालांकि शराब स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है. लेकिन फिर भी बहुत से लोग प्रतिदिन शराब पीने की लत से मजबूर होते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों को शराब पीने की अंदाजा नहीं हो पाता है और वह शराब अधिक मात्रा में पी लेते हैं और वह घंटों तक शराब पीते रहते हैं. उसके बाद धीरे-धीरे नशा चढ़ने लग जाता है और इतना नशा चढ़ जाता है कि कुछ लोग खुद को ही नहीं संभाल पाते हैं.
Third party image reference
नशा चढ़ने के बाद उसे उतारना काफी मुश्किल हो सकता है और शराब का नशा अपने आप उतरने में अधिक समय लग जाता है. लेकिन इस पोस्ट के माध्यम से आज हम कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से आप को नशा उतारने में मदद मिल सकती है.
चलिए जानते हैं-
1 .पानी-
शराब का नशा उतारने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए. पानी शरीर में मौजूद शराब के साथ भूल जाता है. शराब पीने से आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है. लेकिन ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से यह कमी पूरी हो जाती है. शराब के बीच में पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और नशा धीरे-धीरे कम होने लगता है. अगर आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं तो आपको सोते समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. ज्यादा पानी पीने से आपको यूरिन भी अधिक आएगा और इस तरह शरीर से शराब निकलती रहेगी. लेकिन इस बात का ध्यान दें कि आपको बहुत अधिक पानी भी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि इससे आपको मतली और उल्टी आने की समस्या हो सकती है.
2 .नारियल का पानी-
शराब पीने से बार-बार पेशाब आती है और पेशाब करने से आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है. नारियल पानी आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है और शरीर में पानी की कमी को पूर्ति करता है.
3 .स्नान करें-
शराब का नशा उतारने के लिए आप ठंडे पानी से नहा सकते हैं. ठंडे पानी का एहसास आपको जगाए रखता है और फिट रखने में मदद करता है. नशा उतारने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें. क्योंकि इससे आपका नशा उतरेगा नहीं. 5 मिनट से ज्यादा ना नहाए. हालांकि आपको ज्यादा उल्टी आ रही है तो ठंडे पानी से ना नहायें. यदि आप ऐसे जगह है जहां नहीं नहा सकते हैं तो चेहरे को ठंडे पानी से धो सकते हैं. इससे भी आपको नशा उतारने में मदद मिलेगी. दांतों को ब्रश करने से भी मुंह की गंद कम हो जाती है और ठंडा का अहसास होने लगता है.
4 .उल्टी करना-
यह बात सुनते ही आपको थोड़ा अजीब लग सकता है. लेकिन कई लोगों का कहना है कि उल्टी करने से नशा उतर जाता है. उल्टी करने से आपके शरीर से दारू आसानी से निकल जाती है. अगर आपको उल्टी नहीं आ रही है तो आप खुद भी उल्टी कर सकते हैं. इसके लिए आपको वास बेसिन में अपना सिर झुकाना है और फिर अपनी एक अंगुली को मुंह में डालना है हल्का सा उंगली अंदर की ओर ले जाएं. इस तरह से पी हुई शराब आसानी से निकल जाएगी. जब आप उल्टी कर ले तो थोड़ा पानी पी सकते हैं और कुछ हल्का खा सकते हैं. जिससे मुंह का स्वाद बदल जाए.
Post a Comment