जानिए- अल्कोहल शरीर को किस तरह करता है नुकशान

किसी अन्य धूम्रपान पदार्थ की तरह शराब भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर अगर आप प्रतिदिन या कभी-कभी ज्यादा मात्रा में शराब में अल्कोहल पीते हैं. यहां तक कि शराब की कम मात्रा भी रोगों को बढ़ाती है. असल में शराब आपके शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है. कुछ प्रभाव तो तुरंत दिखाई देते हैं और कुछ प्रभाव लंबे समय के बाद आपके शारीरिक मानसिक, स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं.

Third party image reference
शराब आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचाती है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना शराब पीते हैं. किस तरह शराब पीते हैं और किस क्वालिटी की शराब पीते हैं. आपका महिला- पुरुष होना, शारीरिक आकार, उम्र, शराब पीने का अनुभ,व अनुवांशिक वजह आपके शरीर की पोषण की स्थिति, मेटाबोलिज मास्टर और कई अन्य सामान्य कारक भी इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
तो चलिए जानते हैं आपके शरीर को किस तरह प्रभावित करता है अल्कोहल-
1 .पाचन तंत्र-
बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण आपके अग्नाशय द्वारा उत्पादित पाचन एंजाइम असामान्य रूप से सक्रिय हो सकता है. इन एंजाइम्स के बनने की वजह से सूजन हो सकती है. जिसे पेनक्रिएटाइटिस या अग्नाशयशोथ कहा जाता है. यह बीमारी लंबे समय तक चल सकती है जो गंभीर अवस्था को पैदा कर सकती है.
2 .लीवर को नुकसान-
लीवर शरीर का एक ऐसा अंग है जो शराब सहित शरीर से हानिकारक पदार्थों को हटाने में मदद करता है. लंबे समय तक शराब पीने के कारण से इस प्रक्रिया में बाधा पहुंचती है. यह लंबे समय से बनी हुई लीवर में सूजन और लीवर रोगों के जोखिम को बढ़ाती है. अगर सूजन की वजह से लीवर पर धारियां बनने लगे तो इस स्थिति को सिरोसिस कहते हैं. लीवर पर बनी धारियां ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है. जैसे-जैसे लीवर तेजी से छतिग्रस्त होता है वैसे- वैसे वह शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में असमर्थ होने लगता है.
3 .मस्तिष्क को नुकसान-
शराब की पहली घूंट लेने के महज 30 सेकेंड के अंदर या मस्तिष्क तक पहुंच जाता है. यह उन रसायनों और मार्गों की गति को कम कर देता है जो आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को संदेश भेजने के लिए उपयोगी होते हैं. यह आपके मूड को बदल देता है. आपका संतुलन खराब कर देता है. इतना ही नहीं आप ठीक तरह से सोच भी नहीं पाते हैं. जिन्हें आप नशा खत्म होने के बाद याद भी नहीं कर पाते हैं. क्योंकि आपके मस्तिष्क को याद करने में दिकते आती है. अगर आप लंबे समय से शराब का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपके मस्तिष्क का काम प्रभावित होता है. इसकी कोशिकाएं बदलने लगती है और छोटी भी हो जाती है. असल में बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण से आपका मस्तिष्क सिकुड़ जाता है. इसका गहरा असर आपकी याददाश्त पर पड़ता है. यह शरीर के तापमान को स्थिर बनाए रखने और आपकी गतिविधियों को नियंत्रित करने में भी बाधा उत्पन्न करता है

Third party image reference
.4 .डायरिया या सीने में जलन-
अधिक शराब पीने के कारण छोटी आंतें और कोलोन को भी नुकसान पहुंचता है. शराब आंतों और कोलोन से होकर आने वाले भोजन की गति को भी प्रभावित करती है. इस वजह से शराब पीने से डायरिया होने की संभावना रहती है. यह लंबे समय तक चलने वाली बीमारी भी बन सकती है. यही नहीं शराब के अत्यधिक सेवन की वजह से हार्ट बर्न या सीने में जलन की समस्या होने लगती है. दरअसल यह आपकी मांसपेशियों को आराम देता है. जिस वजह से एसिड को मुंह और पेट के बीच मौजूद नली से बाहर रखता है. जिसके वजह से सीने में जलन की समस्या होने लगती है.

Third party image reference
शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है यह बात सभी लोग जानते हैं. फिर भी शराब का सेवन करते हैं.

No comments

Powered by Blogger.