बालों को लम्बा,घना और मजबूत बनाने के लिए चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल

हर लड़की और महिला की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और मजबूत हो. इसके लिए वह कई तरह के प्रयास करती रहती हैं. लेकिन ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां बालों की झड़ने, बालों में रूसी होने आदि की समस्या से परेशान रहती हैं और इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए चुकंदर का जूस काफी मददगार होता है. आज हम चुकंदर के जूस का बालों पर इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. जिससे आपके बालों से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

Third party image reference
चलिए जानते हैं-
1 .बालों का झड़ना-

Third party image reference
अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो चुकंदर जूस का इस्तेमाल करें. आमतौर पर माना जाता है कि पोटेशियम की कमी होने के कारण बाल झड़ते हैं क्योंकि पोटेशियम बालों के लिए सबसे उपयोगी तत्व होता है. चुकंदर जूस मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है. यही वजह है कि यह बालों के झड़ने में उपयोगी विकल्प है. इसके साथ ही चुकंदर जूस बालों की लंबाई को भी बढ़ाने में काफी मददगार होता है. तनाव की वजह से झड़ रहे बालों की समस्या से निजात मिलता है.
2 .रूसी से दिलाए छुटकारा-

Third party image reference
गर्मी का मौसम पसीना, धूल, मिट्टी इन सब कारणों से बाल आसानी से गंदे हो जाते हैं और नियमित बालों की साफ- सफाई न करने से सिर में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या हो जाती है. आमतौर पर रुसी की समस्या से आसानी से छुटकारा नहीं मिलता है. कुछ महिलाएं तो रूसी से मुक्ति पाने के लिए तरह-तरह के रासायनिक प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती है. लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे में आप चुकंदर जूस को सिर में लगाएं और इस समस्या को दूर भगाएं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक चुकंदर को गर्म पानी में उबालें. गुनगुने पानी से बालों को धो लें. अब अपने सिर चुकंदर का पानी से अच्छी तरह से मसाज करें. रात भर बालों में इसे लगा रहने दें. चुकंदर का पानी सिर को प्राइज करता है और यह स्कैल्प से मृत कोशिकाओं को हटाता है.
3 .बालों को चमकदार बनाने के लिए-

Third party image reference
चुकंदर में करॉटिनाइड्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो बालों की गुणवत्ता को बढ़ाकर बालों को घना बनाते हैं. चुकंदर में मौजूद यह तत्व रक्त प्रवाह को बेहतर करते हैं जो हेयर फॉलिकल्स को पोषण प्रदान करता है. बालों को बेहतर करने के लिए चुकंदर जूस में जैतून का तेल और अदरक की गांठ का रस शामिल कर सकती है. इससे बाल चमकदार होते हैं इस मिश्रण को बालों के सिरे तक लगाएं और अच्छी तरह से सिर की मसाज करें लगभग 10 मिनट तक इसे लगा ही रहने दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें.
4 .बालों को प्राकृतिक काला करने के लिए-

Third party image reference
चुकंदर के जूस से आप बालों को प्राकृतिक कलर भी दे सकते हैं. इससे बालों को गाढ़ा रंग मिलता है. इसके लिए चुकंदर के जूस में कोई आवश्यक तेल मिलाकर नियमित प्रयोग करें. तेल लगाने के बाद इसे बालों में 1 घंटे तक लगा रहने दें. इसके बाद बाल धो लें. नियमित ऐसा करने से बालों को प्राकृतिक काला करने में मिलती है.

No comments

Powered by Blogger.