लम्बे उम्र तक जवान और स्वस्थ बने रहना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट पिएं ये 5 चीजें
हर इंसान स्वस्थ और सदा जवान रहना चाहता है. इसके लिए वह कई तरह के शुद्ध और पौष्टिक चीजों का सेवन करता है. लेकिन कहते हैं सुबह अच्छी होती है तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है. हर काम आसान लगता है. उन्हें हुए काम भी आसानी से निपट जाते हैं. इसका मतलब है कि दिन की शुरुआत अच्छी हो यह बहुत जरूरी है. इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. इसलिए आज हम कुछ ऐसे पांच चीजों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे. जिसे अगर आप सुबह-सुबह प्रतिदिन पीते हैं तो आपको लंबी उम्र तक स्वस्थ और जवान रहने में मदद मिलेगी.
Third party image reference
चलिए जानते हैं-
1 .पुदीने की चाय-
Third party image reference
सुबह उठकर सबसे पहले आप एक कप ताजी पुदीने की चाय पिए. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. यह पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है. इसे पीने से आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं. इसके साथ ही यह आपके मूड को अच्छा रखने में मदद करता है. आपको बताते चले कि पुदीना की चाय कई तरह की बीमारियों जैसे उल्टी, खांसी, बुखार आदि से भी राहत दिलाने में मददगार होता है.
2 .गुनगुना नींबू पानी-
Third party image reference
स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग सुबह उठकर अक्सर गुनगुना पानी पीते हैं. इससे पेट साफ रहता है और दिन की शुरुआत भी बेहतरीन होती है. यही नहीं गरम पानी नींबू डालकर पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. इस ड्रिंक से आपको विटामिन सी प्राप्त होता है और यह आपके मूड को तरोताजा बनाए रखता है. इसके अलावा मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है. अगर आप गरम नींबू पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीते हैं तो यह मोटापा दूर करने में काफी मददगार होता है.
3 .ग्रीन टी-
Third party image reference
सुबह उठकर ग्रीन टी पीना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. प्रतिदिन सुबह ग्रीन टी पीने से मेटाबोलिज में बढ़ता है. यह सिर्फ मेटाबॉलिज्म को ही नहीं बढ़ाता है. बल्कि वसा को कम करने में भी मददगार होता है. इसलिए जो वजन से परेशान रहते हैं. उनके लिए दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करना काफी फायदेमंद होता है.
4 .नारियल पानी-
Third party image reference
गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट और मिनरल्स भरपूर होते हैं. साथ ही इस में बसा और शुगर काफी कम होता है. यानी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए यह काफी मददगार होता है. यह एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है. सुबह सुबह इसका सेवन करने से आपको पूरे दिन ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती है.
5 .पानी-
अगर आप चाय गुनगुना नींबू पानी या इसी तरह के अन्य ड्रिंक पीना पसंद नहीं करते हैं. इसके बावजूद आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरे रहना चाहते है और लंबी उम्र तक स्वस्थ और जवान बने रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर आप एक गिलास पानी जरूर पिएं. रात को सोने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. यही वजह है कि सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए. इसके बाद आप चाय या अन्य कोई पदार्थ पी सकते हैं. पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और पेट भी अच्छी तरह से साफ होता है.
6 .एलोवेरा जूस-
Third party image reference
एलोवेरा का जूस ताजगी से भरता है शरीर को डिटॉक्स करता है. विटामिन मिनरल और एमिनो एसिड का एक अच्छा स्रोत होता है. प्रतिदिन सुबह उठकर इस पेड़ को पीएं. इससे प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है और आप कम बीमार होते हैं. इसके साथ ही हर समय अच्छा महसूस करते हैं.
Post a Comment