गठिया दर्द से निजात पाने का घरेलू उपाय

ओल्ड एज में अर्थराइटिस होना एक साधारण सी बात है. लेकिन जब यह जटिल हो जाए तो यह गठिया बन जाता है. यह काफी कष्टकारी होता है. इसका इलाज सही तरह से ना करने पर शरीर के जोड़ पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि इसमें लापरवाही न बरते जाए और अपनी जीवनशैली के साथ साथ खानपान में जरूरी बदलाव करें.

Third party image reference
गठिया अर्थराइटिस एक जटिल रूप है. यह किसी को भी हो सकता है. लेकिन सामान्यतः पुरुष इसके शिकार अधिक होते हैं. हालांकि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में भी यह बीमारी अधिक देखी जाती है.
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से गठिया से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. जिसका सेवन कर आप गठिया की समस्या से राहत पा सकते हैं.
चलिए जानते हैं-
1 .अदरक-

Third party image reference
अदरक घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज है. इसकी मदद से गठिया के दर्द से राहत पाई जा सकती है. इसके लिए सूखे अदरक को पीसकर पाउडर बना लें. अब 6 चम्मच अदरक पाउडर में 6 चम्मच जीरा का पाउडर और 3 चम्मच काली मिर्च का पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर सुरक्षित रख लें. आधी चम्मच पाउडर को पानी के साथ सेवन करें. ऐसा प्रतिदिन दिन में तीन बार सेवन करने से गठिया रोग से राहत मिलती है और दर्द कम होता है. साथ ही जकड़न दूर होती है. इसके अलावा प्रतिदिन अदरक का टुकड़ा चबाने से भी गठिया से राहत मिलता है क्योंकि इससे शरीर में खून का संचार बढ़ता है.
2 .एप्पल विनेगर-

Third party image reference
एप्पल विनेगर पोषक तत्व की खदान है. इसमें मैग्निशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस मौजूद होता है. इसके उपयोग से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है. यह जोड़ों से यूरिक एसिड की अधिकता को कम करने में मदद करता है. इसके लिए कप में गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच शहद मिलाएं. अब इसे सुबह खाली पेट प्रतिदिन पीने इस से जल्द ही राहत मिलेगी.
3 .हल्दी-

Third party image reference
हल्दी के प्रति दिन सेवन करने से सूजन कम होती है. गठिया से होने वाले सूजन पर भी असरदार है. हल्दी की जो कैप्सूल आती है वह 500 एमजी या 1000 की ले सकते हैं. आप हल्दी का जूस भी पी सकते हैं. इसके अलावा गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर सोने से पहले प्रतिदिन पिएं. इससे गठिया रोग से राहत मिलेगी.
4 .सरसों तेल से मसाज करें-

Third party image reference
गठिया रोग में सरसों तेल की मालिश अच्छी होती है. इससे जकड़न और दर्द दोनों से राहत मिलता है. यह प्राकृतिक उपचार है. जिसके खून का संचार भी अधिक होता है. इसके लिए सरसों तेल को हल्का गुनगुना करके इसे दर्द वाले हिस्से पर मसाज करें. आप चाहे तो इस में प्याज का रस भी मिला सकते हैं. रात को सोने से पहले प्रतिदिन नियमित मसाज करने से दर्द से राहत मिलती है.
5 .सेंधा नमक-

Third party image reference
सेंधा नमक में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है. जिससे यह शरीर में पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखती है. शरीर में पीएच लेवल का संतुलित होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हाई एसिडिटी से गठिया जैसे रोग को बढ़ावा मिलता है. इसके लिए आधा कप गुनगुने पानी में एक छोटी चम्मच सेंधा नमक और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस को अच्छी तरह मिलाकर रात को सोने से पहले पिए. इसके अलावा आप बाल्टी में गुनगुने पानी को लेकर उसमें सेंधा नमक डालकर इससे जोड़ों की सिकाई करें. इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी.
6 .दालचीनी-

Third party image reference
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं. जिससे यह गठिया के दर्द को जल्द दूर करने में मददगार होती है. इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं. अब प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं. ऐसा प्रतिदिन सेवन करने से गठिया के दर्द से राहत मिलती है.
7 .मछली का तेल-

Third party image reference
मछली का तेल गठिया के दर्द से निजात दिलाने में मददगार होता है क्योंकि मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो दर्द को बहुत जल्दी कम कर देता है. इसके लिए एक से दो चम्मच मछली का तेल प्रतिदिन सेवन करें. गठिया के रोगी को सुबह- सुबह उठते के साथ बहुत परेशानी होती है. रात भर एक सी पोजीशन में रहने से हाथ पैर शरीर में जकड़न आ जाती है. अतः उठते के साथ अच्छा महसूस नहीं करते हैं. लेकिन खाली पेट मछली का तेल लेकर इस परेशानी को दूर कर सकते हैं.

No comments

Powered by Blogger.