कई बिमारियों का छुट्टी कर देगा एक आक का पत्ता,जानें कैसे करें उपयोग
आक के पौधे आप जरूर देखे होंगे. गांव में इसे मदार भी कहते हैं. यह एक ऐसा पौधा है जो कहीं भी किसी भी स्थान पर आसानी से उग जाता है. लेकिन लोग इसे बेकार समझकर उखाड़ कर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पत्ते के इस्तेमाल से हम कई बड़ी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. अगर नहीं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें.
Third party image reference
चिकित्सा विज्ञान में कई सालों से आक के पत्ते को दिव्य औषधि के रूप में पहचाना जाता है. आक के पत्ते के बारे में प्राचीन काल से ही एक अनोखी बात भी खूब प्रचलित है कि यह सूरज के तेज के साथ बढ़ता है और सूरज का प्रभाव जैसे ही कम होने लगता है तो इन आक के पत्तों का प्रभाव कम होने लगता है. वही बरसात के दिनों में इस पौधे का प्रभाव बिल्कुल ही समाप्त जैसा हो ही जाता है. सूरज को जीतने नामों से जाना जाता है उतने ही नाम से आक के पत्तों को भी. इसकी वैसे तो 4 प्रजाति होती है लेकिन भारत में सिर्फ दो ही मुख्य रूप से देखी जाती है.
शरीर में अनेक प्रकार से होने वाले दर्द से दिलाए निजात-
आक के पत्ते से हर किसी बीमारी से आसानी से निजात पाई जा सकती है. लेकिन आज हम आपको शारीरिक दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए आक के पत्तों को इस्तेमाल कैसे करें. इसके बारे में बताने की कोशिश करेंगे. इसके इस्तेमाल से आपको किसी भी तरह के दर्द से कुछ समय के लिए राहत मिल जाएगा.
1 .एड़ी का दर्द-
Third party image reference
यदि किसी को एड़ी में दर्द की समस्या रहती हो तो आक की 15 फूलों को एक कटोरी पानी में उबाल लें. उबालने के बाद फूलों को और पानी दोनों को अलग अलग कर लें. इस पानी से आप अपने एड़ी को धोए इसके बाद फूलों को अच्छी तरह से पीसकर इसका एड़ी पर लेप लगाकर इसे सूती कपड़े से बांध लें. नियमित रूप से 10- 15 दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपको एड़ी के दर्द से निजात मिलेगी.
2 .घुटनों का दर्द-
Third party image reference
यदि किसी को घुटनो में दर्द की परेशानी है तो वह दोपहर के समय आक की ताजी डंडी से दूध निकालकर इसको हल्के हाथ से घुटना पर मालिश करें तो आप का दर्द बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध को तब तक मालिश करें जब तक पूरी तरह दूध अवशोषित ना हो जाए.
3 .कमर दर्द-
Third party image reference
आजकल कमर दर्द होना एक आम समस्या हो गई है जो किसी भी व्यक्ति को हो जाती है. ऐसे में आक के दूध को थोड़े से काले तिल के साथ कूट लें. फिर इसका पतला सा लेप बनाकर और इस लेप को गर्म करके जिस जगह पर दर्द हो रहा है वहां पर अच्छे से मालिश करें. जब तक यह तेल गायब ना हो जाए. इसके बाद आक के पत्तों पर सरसों का तेल चुपड़कर दर्द वाले हिस्से पर रखकर सूती कपड़े से बांधकर रखें. ऐसा कुछ दिनों तक नियमित करने से कमर दर्द की समस्या से निजात मिलती है.
4 .चोट का दर्द-
Third party image reference
कई बार गलती से हमें चोट लग जाती है. जिससे दर्द होता है और चोट वाले हिस्से पर सूजन हो जाती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए आक की जड़ को पानी में उबालकर छान लें. अब उस पानी को गर्म करें जब यह पानी गर्म करते- करते गाढ़ा हो जाए तो इस पानी को चोट वाले हिस्से पर लगा कर ऊपर से सूती कपड़े से बांध लें. ऐसा नियमित 1 सप्ताह तक करने से दर्द और सूजन खत्म हो जाता है.
नोट- आक के पत्तों का प्रयोग करने से पहले हमेशा ध्यान रखें कि इस पत्ते से निकलने वाला दूध आपकी आंखों में गलती से भी ना पड़े. क्योंकि इससे आंखों में अंधापन आ सकता है इसलिए हमेशा इसका प्रयोग सावधानी से करना चाहिए.
Post a Comment