चिलचिलाती गर्मी में भी चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
गर्मी के दिनों में तेज धूप में बाहर घूमने से सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्या हो जाती है. चिलचिलाती धूप और रेडिएशन की वजह से त्वचा में नमी कम हो जाती है. जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. त्वचा का रंग नॉर्मल से ज्यादा काला हो जाता है. सूरज की गर्मी और एयर पॉल्यूशन की वजह से चेहरे पर कील- मुंहासे, काले दाग- धब्बे होना आम हो जाती है.जिसके लिए कई तरह के ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं जबकि कुछ टिप्स अपनाकर भी इन समस्याओं से निजत पी जा सकती है.
Third party image reference
चलिए जानते हैं टिप्स-
फेशियल स्क्रब होता है फायदेमंद-
गर्मी के मौसम में फेशियल स्क्रब काफी फायदेमंद होता है. यदि आपकी त्वचा ड्राई हो तो हफ्ते में एक बार ही स्क्रब का प्रयोग करना चाहिए. लेकिन ऑयली त्वचा पर आप इसे 2 बार आजमा सकते हैं. स्क्रब को त्वचा पर धीरे-धीरे अंगुलियों के सहारे लगाएं और कुछ समय बाद इसे ताजे पानी से धो डालें.
इससे त्वचा झुलसी त्वचा हट जाती है जिससे त्वचा में निखार आ जाता है और धूप से झुलसी त्वचा हट जाती है आप अपने किचन में रखे प्रोडक्ट्स को भी आसानी से स्क्रब बना सकते हैं. इन घरेलू प्रोडक्ट्स को झुलसी हुई स्किन को ठीक करने के लिए सीधे तौर पर लगाया जा सकता है. इससे किसी तरह का नुकसान होने की संभावना नहीं रहती है.
Third party image reference
सूरज की गर्मी से झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के घरेलू उपाय-
1 .शाम को चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए कुछ समय तक बर्फ के टुकड़ों को त्वचा पर रखें. इससे सनबर्न से हुए नुकसान से राहत मिलेगी और त्वचा में नमी बढ़ेगी.
2 .त्वचा पर टमाटर का पेस्ट लगाने से भी गर्मी से झुलसी त्वचा को काफी राहत मिलता है.
3 .गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न के नुकसान को कम करने के लिए चेहरे को बार-बार ताजे साफ और ठंडे पानी से धोना चाहिए. चेहरे को धोने के बाद इसे तौलियों से पोछने के बजाय अपने आप सूखने दें. इससे देर तक ठंडक बनी रहेगी.
Third party image reference
4 .गुलाब जल में तरबूज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें. इसके बाद ठंडा पानी से चेहरा धो लें. इससे सनबर्न का असर खत्म हो जाएगा.
स्क्रब का करें इस्तेमाल-
बादाम से सबसे बेहतरीन फेशियल स्क्रब बनता है. बादाम को गर्म पानी में तब तक भिगोए रखें. जब तक इसका बाहरी छिलका हट न जाए. इसके बाद बादाम को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें और इस पाउडर को एक एयर टाइट जार में रखें. प्रतिदिन सुबह दो चम्मच पाउडर में दही या ठंडा दूध मिलाकर इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं और थोड़ी देर बाद इसे पानी से धो डालें. चावल के पाउडर में भी दही मिलाकर स्क्रब के तौर पर प्रयोग करने से ऑयली त्वचा को राहत मिलती है. थोड़ी सी हल्दी को दही में मिलाइए इसे रोज त्वचा पर लगाइए और आधे घंटे बाद साफ पानी से धो लीजिए. इससे आपकी त्वचा खूबसूरत बनेगी.
ऑयली स्किन के लिए-
ऑयली स्किन से राहत पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को दही में मिलाएं. इस मिश्रण को प्रतिदिन चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें. ऑयली त्वचा के लिए टमाटर के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को प्रतिदिन त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो डालिए. इससे त्वचा को नमी मिलेगी और त्वचा सुंदर बनेगा.
Third party image reference
सूरज की गर्मी से झुलसी स्किन के उपचार और बचाव में तिल बहुत फायदेमंद होता है. इसके लिए मुट्ठी भर तिल को पीसकर से आधे कप पानी में मिला लीजिए और 2 घंटे तक इस मिश्रण को कप में रहने दे. इसके बाद इसे छानकर इससे चेहरा साफ कर लीजिए.
क्लींजिंग मास्क-
खीरे और पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पीस लें. अब इसमें एक चम्मच दही एक चम्मच शहद 4 चमक जई का आटा और एक चम्मच नींबू का रस को अच्छी तरह मिलाकर इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार चेहरे और गर्दन पर लगाएं और आधे घंटे बाद साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा पर निखार आएगा.
शरीर के लिए-
शरीर की प्रति दिन तिल के तेल से मालिश करनी चाहिए. दही में बेसन, नींबू जूस और थोड़ी सी हल्दी मिलाइए. इसे चेहरे और गर्दन पर सप्ताह में 3 बार मालिश करें और 30 मिनट बाद पानी से धो डालें. इससे त्वचा पर निखार आएगा.
हाथों के लिए-
दो चम्मच सूर्यमुखी का तेल और 3 चम्मच खुरदरी चीनी को अच्छी तरह मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगा कर रगड़ें और 15-20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. त्वचा मुलायम और सुंदर बनेगा.
पैरों के लिए-
पानी में नींबू का जूस मिलाकर इसमें पैरों को डुबो दीजिए. इससे पैरों को ठंडक मिलेगी और पैरों की दुर्गंध भी दूर हो जाएगी. पांव पर नींबू लगाने से भी पैरों की सुंदरता बढ़ती है क्योंकि नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होती है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है.
Post a Comment