प्राइवेट पार्ट को साफ रखने के टिप्स, लड़कियां जरुर पढ़ें
हर मौसम में त्वचा की देखभाल तो हम अच्छी तरह करते रहते हैं क्योंकि हमारी त्वचा बाहरी संक्रमण से सुरक्षित रहे. इसके लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं. लेकिन इन्हीं अंगों में से एक प्राइवेट पार्ट भी हमारे शरीर का एक हिस्सा है. जिसका सफाई सही तरीके से नहीं होने के कारण यह संक्रमण के घेरे में आकर कई तरह की समस्याएं पैदा करने लगती है. जैसे प्राइवेट पार्ट में सूजन होना, पेशाब करते समय दर्द व जलन और खुजली की समस्या होने लगती है. यदि आप इन संक्रमण को समय पर ही रोक देते हैं तो आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई के साथ संक्रमण से बचाव करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं. जिसकी जानकारी हर लड़कियों को होनी चाहिए. ताकि आने वाले परेशानियों से बच सकें.
| प्राइवेट पार्ट को साफ रखने के टिप्स, लड़कियां जरुर पढ़ें |
1 .सेनेटरी नैपकिन-
मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करना काफी जरूरी है. लेकिन इसका उपयोग ज्यादा समय तक ना करें. हर 4 से 6 घंटे में इसे बदलते रहे. एक ही पैड को ज्यादा समय तक उपयोग करने से प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन होने के चांस अधिक हो जाते हैं. जिससे इस जगह पर चकत्ते पढ़ने के साथ-साथ खुजली, जलन और बदबू आने जैसी समस्या होने लगती है.
2 .टाइट कपड़े पहनने से बचें-
प्राइवेट पार्ट में संक्रमण और जलन होने का सबसे बड़ा कारण होता है. टाइट अंडर गारमेंट्स का पहनना. जबकि कॉटन अंडर गारमेंट्स काफी आरामदायक होने के साथ त्वचा को ड्राइ होने से बचाव करते हैं. सिंथेटिक कपड़े पहनने से आपकी त्वचा पर जलन हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि आरामदायक कॉटन के कपड़े एवं अंडर गारमेंट्स का उपयोग करें.
3 .पीएच स्तर में असंतुलन-
हेल्थी प्राइवेट पार्ट का पीएच स्तर 3. 5 से 4. 5 के बीच होता है जब हम साबुन या किसी कठोर रसायन का उपयोग करते हैं तो प्राइवेट पार्ट के आसपास असंतुलन पैदा हो जाता है. जिससे एक अलग तरह की दुर्गंध आने लगती है और यह जलन, खुजली संक्रमण में बदल जाती है. इसलिए जरूरी है कि प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए कठोर रसायन युक्त साबुन का इस्तेमाल ना करें.
4 .टेलकम पाउडर का करें उपयोग-
यदि आपके प्राइवेट पार्ट के आसपास ज्यादा नमी बनी रहती है तो उस जगह को ड्राई करने के लिए टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप शावर लेते हैं तो उस क्षेत्र पर कुछ टेलकम पाउडर का उपयोग जरूर करें. इससे आपको काफी राहत महसूस होगी.
5 .हेयर रिमूवर का करें इस्तेमाल-
प्यूबिक हेयर होने से प्राइवेट पार्ट के आसपास पसीना अधिक आता है और पसीने के कारण गंध और इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है. इसलिए प्राइवेट पार्ट के संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर प्यूबिक हेयर को काटते रहे.
6 .प्राइवेट पार्ट को कभी न रगड़ें-
प्राइवेट पार्ट की सफाई करते समय रासायनिक साबुन का इस्तेमाल ना करें क्योंकि प्राइवेट पार्ट की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है. इस प्रकार के कठोर रसायन के साथ इसे रगड़कर साफ करने से त्वचा पर काफी खराब पड़ सकता है. इसलिए प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करके सॉफ्ट साबुन का इस्तेमाल करें.
Post a Comment