घमौरियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
गर्मी के मौसम आते ही चिलचिलाती धूप और पसीने के कारण हमारे शरीर पर घमौरियों का होना आम बात हो जाता है. जिसमें सबसे ज्यादा असर बच्चों के शरीर में देखने को मिलता है. क्योंकि बच्चे धूप में खेलने के साथ-साथ उनकी त्वचा कोमल होती है. जिसकी वजह से माथे, पीठ और गर्दन पर घमोरियां हो जाती है. इसके अलावा कई बड़े लोग भी इस समस्या से काफी परेशान रहते हैं. घमौरियां होने से बदन पर जलन और शरीर में लाल लाल दाने होने के साथ-साथ खुजली होना शुरू हो जाती है और इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं. लेकिन घमौरियों से छुटकारा नहीं मिल पाती है. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से आप घमौरियों से राहत पा सकते हैं.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैं-
1 .मुल्तानी मिट्टी-
घमौरियों से राहत पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का मदद ले सकते हैं. इसके लिए शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाकर रखें. इससे शरीर को ठंडक मिलने के साथ घमौरियों से काफी फायदा होता है. इसका उपयोग करने से कुछ ही दिनों में घमौरियों की समस्या से छुटकारा मिलती है.
Third party image reference
2 .नारियल का तेल-
नारियल के तेल में कपूर मिलाकर नहाने के बाद पूरे शरीर में लगाकर मालिश करें. प्रतिदिन दिन में दो बार शरीर की इस तेल से मालिश करने से घमौरियां ठीक हो जाती है.
3 .मेहंदी-
घमौरियों की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए मेहंदी का लेप अच्छा उपचार माना गया है. इसका उपयोग करने से शरीर को ठंडक मिलती है और घमौरिया ठीक होती है. इसका उपयोग करने के लिए आप लेप बनाकर भी लगा सकते हैं या फिर नहाने के पानी में मेहंदी के पत्तों को पीसकर मिलाएं और उस पानी से स्नान करें घमौरियों से राहत मिलेगी.
Third party image reference
4 .नीम की पत्ती-
नीम की कुछ पत्तियों को पीसकर उसका लेप बनाकर लगाएं या फिर पतियों को पानी में उबालकर इसे ठंडा करें. इसके बाद उस पानी से नहाने से घमौरियां ठीक हो जाती है.
Post a Comment