कद्दू बीज के सौन्दर्य वर्धक गुण, लड़कियां जरुर जानें
कद्दू के बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं क्योंकि इसका सेवन सब्जी के रूप में हर घर में किया जाता है. हालांकि बहुत कम ही लोग हैं जो कद्दू की सब्जी खाना पसंद करते हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगा कि कद्दू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सुंदरता को बढ़ाने में भी मददगार होते हैं. कद्दू के बीज में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा एवं बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं.
तो चलिए जानते हैं कद्दू बीज के सौंदर्यवर्धक फायदे-
1 .उम्र से पहले बालों का सफेद होना-
कई लोगों को उम्र से पहले बाल सफेद होने लगते हैं. जिसके लिए लोग कई तरह के कलर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि कद्दू के बीज में विटामिन ए, विटामिन ई और काफी सारे मिनरल्स जैसे- पोटैशियम, कॉपर, मैग्निशियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो बालों को मजबूती और खूबसूरती प्रदान करने में मददगार होते हैं. इसके अलावा इसमें खनिज, मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है जो आपके बालों की सफेदी को रोककर प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मददगार होते हैं. आप इसका उपयोग आयल के साथ पेस्ट बनाकर भी कर सकते हैं. ताकि बालों को समय से पहले झड़ने और सफेद होने से रोका जा सके.
2 .बालों की ग्रोथ के लिए है फायदेमंद-
कद्दू के बीजों में मौजूद खनिज और विटामिन बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार होते हैं. इसके अलावा यह इसमें मौजूद योगिक बालों के टूटने की प्रक्रिया को कम करके उसे मजबूती और खूबसूरती प्रदान करने में सहायक होते हैं. यदि आप भी लंबे और चमकदार बाल रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से कद्दू के बीजों का उपयोग करना शुरू कर दें.
3 .बालों के रूखेपन को दूर करने में है सहायक-
कद्दू के बीज में जिंक और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो बालों के रूखेपन को दूर कर प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है ताकि रूखापन के साथ-साथ उस में बढ़ने वाले डैंड्रफ को भी जड़ से खत्म किया जा सके. यह बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है. जिससे बाल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं.
4 .झुर्रियों को करता है कम-
कद्दू के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और जिंक की मात्रा त्वचा की झुर्रियों को कम करके उसे बेहतर बनाने में मददगार होता है. जिससे त्वचा में कसावट आती है और त्वचा पर समय से पहले पढ़ने वाले झुर्रियों से बचाव होती है.
5 .दाग, धब्बों की समस्या से दिलाए छुटकारा-
कद्दू के बीजों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा से संबंधित कई समस्याओं जैसे- दाग- धब्बे, कील- मुंहासे और डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं. कद्दू के बीज का उपयोग करने से मुंहासे सूख जाते हैं और त्वचा खूबसूरत बनती है.
6 .त्वचा को निखारने में करता है मदद-
त्वचा की देखरेख करने के लिए कद्दू के बीजों का उपयोग सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय माना गया है. यह आपकी त्वचा के रंग को साफ करने में मदद करता है. इसके अलावा इसका उपयोग प्रतिदिन करने से त्वचा साफ, सुंदर और चमकदार बनती है.
7 .कोलेजन उत्पादन को देता है बढ़ावा-
साफ, सुंदर, स्वस्थ त्वचा पाने के लिए त्वचा में कोलेजन का प्रचुर स्तर बनाए रखना काफी जरूरी होता है. क्योंकि कोलेजन के बढ़ते स्तर के टूटने से आपकी त्वचा में तेजी से झुर्रियां आने की समस्या होने लगती है. जो समय से पहले ही बढ़ती उम्र का संकेत देने लगता है. लेकिन कद्दू के बीजों की मदद से आप त्वचा में होने वाली कई तरह की समस्याओं को घर बैठे दूर कर सकते हैं.

Post a Comment