बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं तो जरुर जन लें ये बातें
दुनिया में कोई ऐसा इंसान नहीं है जो बीमार पड़ना चाहता है. लेकिन कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो कभी बीमार नहीं पड़ा हो. हालांकि हर कोई चाहता है कि हम बीमार ना पड़े. इसके लिए वह अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए कई तरह के प्रयास करता है. लेकिन अगर अपनी जिंदगी में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बीमारियों से बचाव करने में हमें मदद मिलती है और हम हेल्दी एवं निरोगी रह सकते हैं.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैं-
1 .मॉर्निंग वॉक-
प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है. क्योंकि सुबह की ताजी हवा हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है. प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और आप जानते हैं कि हर बीमारी का जड़ पेट से होता है. इसलिए आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक की आदत डालें.
2 .यह चीजें खाने के बाद पानी ना पिए-
अक्सर व्यक्ति कोई भी चीज खाने के बाद पानी जरुर पीता है. लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे खाने के बाद पानी पीना नुकसानदायक होता है. मूली, खीरा, तरबूज और खरबूजा जिन्हें खाने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि इन चीजों में बहुत सारा पानी होता है और अगर आप इसके खाने के बाद पानी पीते हैं तो आप की तबीयत खराब हो सकती है.
3 .खाना के बाद सिगरेट पीना-
बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद सिगरेट पीने की आदत होती है. लेकिन खाना खाने के बाद तुरंत सिगरेट नहीं पीना चाहिए. इससे उनके फेफड़ों को लगभग 10 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान होता है. हालांकि सिगरेट पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. इसलिए सिगरेट पीने से बचना चाहिए.
4 .खाना खाने के बाद फल खाना-
खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है. इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्या होने की संभावना अधिक हो जाती है.
5 .मिठाई, ऑयली फूड, मक्खन खाने के बाद पानी पीना-
हमें मिठाई खाने के बाद या फिर ऑयली चीजें या मक्खन खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि इसके खाने के बाद पानी पीने से कफ की वृद्धि होती है. जिससे खांसी की समस्या हो सकती है जो बाद में अस्थमा का वजह बन सकता है.
6 .खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना-
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. हां अगर खाना खाने के बाद प्यास लग रही हो तो आप नॉर्मल पानी या गुनगुना पानी पिए. इससे आपको खाना पचाने में मदद मिलेगी और अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद भरपेट पानी पीते हैं तो अपच संबंधी समस्याएं हो सकती है.
7 .खाना खाने के बाद चाय या कॉफी पीना-
खाना खाने के तुरंत बाद कुछ लोगों को चाय या कॉफी पीने की आदत होती है. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि चाय या कॉफी से पेट में एसिड बनता है और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है.
8 .खाना खाने के बाद तुरंत सोना या स्नान करना-
खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए. इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद नहाना भी नहीं चाहिए. इससे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है जिससे आपको पेट से जुड़ी समस्या होती है.
Post a Comment