मोटापा कम करने के बेहतर उपाय, एक बार जरुर पढ़ें
मोटापा बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं होना शुरू हो जाती है. आपको बता दें कि मोटापा कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, अपने जीवन शैली में खास बदलाव करने की, स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम के जरिए बढ़ते हुए मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है.
Third party image reference
आपको बताते चलें कि मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, ब्रेन स्टोन, कैंसर, अनिद्रा, जोड़ों और घुटनों में दर्द आदि बीमारियां होना शुरू हो जाते हैं. मोटापा कम करने के लिए हमें अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए. इसके लिए टाइम पर खाना चाहिए, डाइट संतुलित मात्रा में लेनी चाहिए, डाइट में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा लेनी चाहिए.
Third party image reference
आपको बता दें कि हर इंसान को प्रतिदिन 2500 प्रति कैलोरी डाइट में प्रतिदिन लेनी चाहिए. तभी हमारा शरीर स्वस्थ और छरहरा रहेगा. हमें जंक फूड और फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए. खाने में हरी और पत्तेदार साग- सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए और अपने आहार में सलाद का जरूर शामिल करना चाहिए. इसके अलावे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डालनी चाहिए.
Third party image reference
मोटापा कम करने के उपाय-
1 .अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो प्रतिदिन सुबह सुबह एक गिलास ठंडा पानी में दो चम्मच शहद घोल कर प्रतिदिन पिएं. इससे शरीर में वसा की मात्रा कम होती है.
2 .खाने में गेहूं के आटे की रोटी बंद करके जो और चने के आटे की रोटी सेवन करना शुरू करें जौ और चने में कार्बोहाइड्रेट पदार्थ होते हैं जो आसानी से पच जाते हैं. जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है.
3 .एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीए इससे भोजन अच्छे से पचता है और शरीर भी हल्का लगता है. सर्दियों में नींबू वाली चाय पिए तो इससे पेट में गैस नहीं बनती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है.
4 .मौसमी हरी सब्जियों का प्रयोग अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा करें. मौसमी सब्जियां जैसे- मेथी, पालक, बथुआ, चौलाई साग का सेवन करें. इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है.
5 .कम ऊर्जा वाले व्यंजनों का सेवन करें जैसे- भुने चने, मूंग दाल, दलिया आदि का सेवन करें. इस में फैट की मात्रा कम होती है. जिससे मोटापा कम करने में आपको मदद मिलती है.
6 .सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना मोटापा कम करने में काफी मददगार होता है. इसके लिए मूंग, चना और सोयाबीन को अंकुरित करके खाना चाहिए. इसमें पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो अंकुरित करने के बाद दुगनी हो जाते हैं.
7 .अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें जैसे- साइकलिंग,, जोगिंग सीढ़ी चढ़ना- उतरना, रस्सी कूदना, टहलना- घूमना इस प्रकार के व्यायाम नियमित रूप से करने से मोटापा कम करने में हमें मदद मिलती है. साथ ही आप मॉर्निंग वॉक को अहमियत दें और प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करने की आदत डालें.
Post a Comment