बिना मेकअप सुन्दर और जवान दिखना चाहती हैं तो फॉलो करें ये टिप्स
गर्मी हो या सर्दी त्वचा को खास के केयर की जरूरत होती है. सिर्फ बाजारों से मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं और भी कई ऐसे तरीके हैं. जिन्हें हम अपना कर हर मौसम में खूबसूरत और जवान दिख सकते हैं. हालांकि कौन नहीं चाहता है कि बिना मेकअप किए और खर्च किए हम सुंदर और जवान दिखें. लेकिन सच तो यह है कि आप आपकी सोच और आप किस तरह से अपना ध्यान रखते हैं उस पर निर्भर करता है. अगर आप यह सोच रहे हैं कि बिना मेकअप के सुंदर कैसे लगे तो इसके लिए आपको अपने रहन- सहन एवं खानपान में आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है. अपने नियमित जीवन शैली पर भी ध्यान देना होगा. अगर इनमें से कोई भी चीज आपकी गड़बड़ है तो उसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है. जिसका असर आपकी त्वचा पर दिखने लगता है. इसलिए आज हम चार ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसे अपनाकर आप बिना मेकअप सुंदर और जवान दिख सकती हैं.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैं-
1 .अधिक से अधिक पानी पिए-
सुबह खाली पेट पानी पीने के अलावा आप दिन भर में अधिक से अधिक पानी पिए. सुबह खाली पेट पानी पीने से कोशिकाओं को ऑक्सीजन प्राप्त होती है और वह सक्रिय रहते हैं. जिससे त्वचा पर ताजगी बनी रहती है. इसके साथ ही पसीने द्वारा हानिकारक तत्व भी शरीर से बाहर निकलने पर त्वचा अंदर से साफ होती है. और उनमें नमी भी बनी रहती है. जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखाई देते हैं. इसलिए आप अधिक से अधिक पानी पिए खासकर गर्मी के मौसम में जब भी आप बाहर जाएं तो अपने साथ पानी लेकर जाएं और प्यास लगते ही तुरंत पानी पिए.
2 .खानपान का रखें ध्यान-
चेहरे के दाग, धब्बों से निजात पाने के लिए पानी से बेहतर कुछ भी नहीं है यह शरीर के विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है. आप हर्बल टी, फल व सब्जियों का जूस पी सकते हैं क्योंकि इनमें 10% पानी होता है. यह त्वचा पर चमक भी लाता है और कसावट भी. इसलिए दिनभर में कम से कम डेढ़ लीटर जूस, पानी का जरूर सेवन करें.
Third party image reference
3 .नींद जरूरी है-
भरपूर नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही आपकी सुंदरता बढ़ाने में भी आपकी मदद करता है. भरपूर नींद लेने से शारीरिक एवं मानसिक थकान दूर होती है और अच्छी नींद लेने के बाद व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है. साथ ही उसे शरीर में नई स्फूर्ति का एहसास होता है. इसलिए भरपूर नींद लेना चाहिए. भरपूर नींद लेने से ना केवल आपकी त्वचा में ताजगी और कसावट आता है बल्कि नींद आपके मन और मस्तिष्क को भी शांत रखकर आपको अंदर से स्वस्थ और खूबसूरत बनाती है.
4 .साफ सफाई का रखें ध्यान-
Third party image reference
आप अपने त्वचा का साफ- सफाई का ध्यान हमेशा रखें. आपको बता दें कि जिनकी त्वचा ड्राइ हो उन्हें गुनगुने पानी से नहीं नहाना चाहिए. इससे न सिर्फ आपकी त्वचा में पानी की कमी होती है बल्कि आपके शरीर से निकले आवश्यकता लिए पदार्थ भी धुल जाते हैं. आप अपनी त्वचा के अनुरूप बॉडी स्क्रब चुने जो शरीर की अच्छी तरह से सफाई कर सके. त्वचा की रगड़ कर सफाई करने से डेड सेल्स दूर होती है. मुलायम स्क्रब का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.
Post a Comment