गर्मियों चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही चेहरे की स्किन को लेकर कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती है. जैसे- कील मुंहासे, सनटैन होना, त्वचा ऑयली रहना इत्यादि इन सब परेशानियों को दूर करने के लिए हम कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब आपको इन महंगे प्रोडक्ट्स पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए टमाटर फायदेमंद साबित होगा. क्योंकि टमाटर सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है. बल्कि आपकी खूबसूरती के लिए भी बहुत ही मददगार होता है.
Third party image reference
आपको बता दें कि टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है जो सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से हमारी त्वचा को बचाता है. टमाटर का रंग लाल होता है. टमाटर खाने से आपकी त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से रक्षा करता है और स्किन को सुरक्षित रखता है. आप टमाटर का फेस पैक बनाकर भी इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को सन प्रोटेक्ट कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से त्वचा में कसावट बनी रहती है.
Third party image reference
त्वचा में कसावट बनाए रखने के लिए टमाटर का रस में नींबू के रस को मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सेहरा ठंडे पानी से धो लें. इसके प्रतिदिन चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा पर नजर आने वाली टैनिंग दूर हो जाती है और त्वचा के बंद को आसानी से खुल जाते हैं और त्वचा में कसावट बनी रहती है.
टमाटर के रस दही और नींबू को अच्छी तरह मिलाकर त्वचा पर लगाएं. यह आपकी त्वचा पर प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है. प्राकृतिक टो न होने के चलते यह चेहरे के रोम छिद्र को साफ और गर्मी चेहरे से निकलने वाले आयल को हटाता है. नींबू ब्लीच और एंटीबैक्टीरियल तत्व की तरह त्वचा पर काम करता है. और आपके चेहरे पर दही प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है. आपके चेहरे पर रूखापन की परेशानी को दूर करता है.
टमाटर को स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. टमाटर के टुकड़े में चीनी डालकर चेहरे पर स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करें. इससे त्वचा पर कील मुहासे की परेशानी दूर होगी और त्वचा के दाग- धब्बे खत्म हो जाएंगे.
Third party image reference
टमाटर शहद और बेसन का पेस्ट आपकी त्वचा को सुंदर बनाने में मददगार होता है. इसके लिए टमाटर, शहद और बेसन को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर इसे लगा कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल करने से आपकी खूबसूरती बढ़ेगा और आपका निखार और भी खूबसूरत नजर आएगा.
Post a Comment