चेहरे की झुर्रियां हटाने के बेहतर घरेलू उपाय

एक उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां आना आम बात होती है. लेकिन कई बार कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां साफ दिखाई देने लगते हैं. लड़के तो इस पर खास ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन लड़कियां झुर्रियों की समस्या से परेशान होने लगती हैं. आपको बता दें कि समय से पहले झुर्रियां आने के कई कारण हो सकते हैं. वैसे बाजार में ढेर सारे क्रीम और लोशन मिलते हैं जो दावा करते हैं कि वह हफ्ते भर में चेहरे की झुर्रियों को खत्म कर देंगे. लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है.

Third party image reference
आपको बता दें कि चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए जितना हो सके उतना बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट पर भरोसा ना करें. बल्कि नेचुरल चीजों पर भरोसा करें और इसका इस्तेमाल कर आप झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पाएं.
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं.
तो चलिए जानते हैं-
झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाएं. फिर इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. इस मिश्रण की मदद से आप अपने चेहरे पर पड़ने वाले झाइयों को तो दूर कर सकती है. साथ ही त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियां भी दूर होगी.

Third party image reference
मसूर दाल भी चेहरे की झुर्रियां को खत्म करने में काफी मददगार होता है. इसके लिए मसूर की दाल को पीसकर पेस्ट बना लें. इसे प्रभावित स्थान पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. जब यह सूख जाए तो साफ पानी से धो लें. इसका नियमित प्रयोग करने से आपके चेहरे के टाईट होंगे.

Third party image reference
एक चम्मच मलाई में एक चम्मच नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें जब सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें इसके नियमित प्रयोग करने से छोरियों की समस्या से छुटकारा मिलती है रूखी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Third party image reference
ऑलिव आयल झुर्रियों को दूर करने में काफी मददगार होता है. इसके लिए एक कटोरी में ऑलिव आयल और एक चम्मच नींबू का रस को अच्छी तरह से मिलाए. इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इसके नियमित इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा सॉफ्ट होती है और झाइयों की समस्या से छुटकारा मिलती है.

Third party image reference
यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं और लाइक, शेयर करना ना भूलें.

No comments

Powered by Blogger.