गर्मियों में स्वस्थ रखेंगे काला नमक,जानें फायदे

गर्मियों में दही, रायता या छाछ हर किसी को पीना पसंद होता है. क्योंकि इससे शरीर को ठंडक मिलती है. काले नमक के बिना इन सभी चीजों का स्वाद अच्छा नहीं लगता है. लेकिन शायद आपको पता हो कि काला नमक में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं. आपकी सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करते हैं. सफेद नमक से ज्यादा काला नमक गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होता है. काले नमक में सोडियम क्लोराइड के साथ-साथ सोडियम सल्फेट, हाइड्रोजन सल्फाइड और आयरन सल्फाइड होने के कारण इसका रंग बैंगनी सा दिखता है और गर्मियों में इसकी तासीर ठंडी होती है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है.

Third party image reference
* दरअसल काला नमक में लैक्सेटिव होता है जो आपकी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है. काला नमक पेट के अंदर हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन पचाने वाले एंजाइम और आप तो और लीवर को मजबूती प्रदान करता है. काला नमक हमारे शरीर को भीतर से साफ करके शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया से बचाव करता है.
* काला नमक शरीर में पीएच और मिनरल को भी संतुलित रखने में मदद करता है. जिससे रक्त का संचार बढ़ता है और शरीर से गंदे टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं.

Third party image reference
* काला नमक पाचन क्रिया को बढ़ा कर खाने को जल्दी से जल्दी पचाता है और गर्मी में कब्ज, उल्टी, गैस जैसी परेशानियों से आपको राहत दिलाता है. गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में खनिज लवण की कमी होती है. ऐसे में काला नमक शरीर में पानी मिनरल्स की कमी को पूरा करता है.
* गर्मियों में कई लोग अक्सर ऐसे खाना खा लेते हैं. जिससे पेट में गैस, एसिडिटी और जलन जैसी समस्या होती है. इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए काला नमक सबसे बेहतर उपाय है.
* काला नमक हाइपरटेंशन, हाइपोटेंशन जैसी परेशानियों से भी हमें छुटकारा दिलाता है.
* काला नमक खूबसूरती को भी निखारने में कारगर है. काला नमक त्वचा क्लींजर की तरह काम करता है. इसके लिए काला नमक को दूध में मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें. ऐसा करने से चेहरे के बंद रोम छिद्र खुल जाते हैं.

Third party image reference
* अगर आपको पेट दर्द हो रहा है तो काला नमक आपके पेट दर्द को दूर करने का सबसे बेहतर उपाय है. इसके लिए गुनगुने पानी के साथ अजवाइन और काला नमक पिए पेट दर्द में आराम होगा.

Third party image reference
* अगर आप शुगर नियंत्रित करना चाहते हैं तो गुनगुने पानी में काला नमक और नींबू का रस सुबह- शाम पिए. इससे आपका शुगर लेवल नियंत्रित रहता है.
* अगर मांस पेशियों में दर्द हो रहा है तो मांस पेशियों की सिकाई काले नमक से करें. यह आपको दर्द से आराम दिलाएगा.
* काले नमक का जरूरत से अधिक प्रयोग करना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसमें फ्लोराइड होता है.

No comments

Powered by Blogger.