यादास्त बढ़ाना है तो प्रतिदिन करें ये 5 काम

आजकल के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अपने यादाश्त को मजबूत बनाने की सोचते हैं. लेकिन सही जानकारी नहीं होने की वजह से वह अपने यादाश्त को मजबूत नहीं बना पाते हैं. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे काम के बारे में जानने की कोशिश करेंगे. जिसे सुबह प्रतिदिन करने से याददाश्त को मजबूत बनाया जा सकता है तो आइए जानते हैं विस्तार से की सुबह कौन से काम करने से हमारी याददाश्त मजबूत होती है.
यादास्त बढ़ाना है तो प्रतिदिन करें ये 5 काम

1 .जल्दी उठना-
अगर आप प्रतिदिन सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो यह काम याददाश्त को मजबूत बनाने में मददगार होता है. क्योंकि सुबह के समय जल्दी जगने से इंसान के दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन लेवल कम हो जाता है. जिससे सोचने समझने की शक्ति अच्छी रहती है और इंसान की याददाश्त मजबूत होती है. इसलिए हर व्यक्ति को यह काम प्रतिदिन करना चाहिए.
2 .खाली पेट पानी पीना-
सुबह के समय अगर आप खाली पेट पानी पीते हैं तो इससे आपकी याददाश्त मजबूत बनाने में मदद मिलती है क्योंकि खाली पेट पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है. जिससे इंसान का न्यूरो सिस्टम मजबूत होता है. इससे सोचने समझने की शक्ति अच्छी होती है और इंसान की याददाश्त भी अच्छी रहती है.
3 .मेडिटेशन करना-
याददाश्त को मजबूत बनाने के लिए सुबह के समय मेडिटेशन करना अधिक फायदेमंद होता है. अगर आप यह काम प्रतिदिन करते हैं तो इससे आपके दिमाग को शांति मिलती है और दिमाग का न्यूरो ट्रांसमीटर मजबूत होता है. जिससे आपकी याददाश्त अच्छी रहती है और सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती है. इसलिए आप रोजाना मेडिटेशन जरूर करें.
4 .बादाम का सेवन-
सुबह के समय खाली पेट प्रतिदिन बादाम खाते हैं तो इससे आपकी याददाश्त मजबूत हो सकती है. साथ ही साथ आपकी मानसिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है क्योंकि बादाम में प्रचुर मात्रा में फाइबर होने के साथ-साथ विटामिन ई की मात्रा भरपूर होता है जो दिमाग में पाए जाने वाले सेल्स को सक्रिय करने का काम करता है. इससे दिमाग की मेमोरी बूस्ट होती है और याददाश्त शक्ति बढ़ती है.
5 .सुबह के समय टहलना-
अगर आप प्रतिदिन सुबह के समय टहलते हैं यानी मॉर्निंग वॉक करते हैं तो यह काम आपकी याददाश्त को मजबूत बनाने में मददगार होता है. क्योंकि मॉर्निंग वॉक करने से दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छी तरह से होता है. जिससे दिमाग का शरीर स्वस्थ रहता है इससे इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी रहती है और याददाश्त को मजबूत बनाने में काफी मदद मिलती है.

No comments

Powered by Blogger.