खून की कमी होने पर होती है ये 5 बीमारियाँ
जब हमारे शरीर में खून की कमी होती है तो इसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि शरीर में खून की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है. इस बीमारियों के कारण इंसान का शरीर और स्वस्थ हो जाता है और शरीर में खून की कमी होने से व्यक्ति उर्जाहीन महसूस करता है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जो खून की कमी के कारण पैदा होती है.
![]() |
| खून की कमी होने पर होती है ये 5 बीमारियाँ |
शरीर में खून की कमी होने से होती है ये 5 बीमारियां-
1 .एनीमिया-
शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया नामक बीमारी हो जाती है. इस बीमारी में इंसान का शरीर कमजोर हो जाता है तथा उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति खराब हो जाती है. इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता है. एनीमिया होने पर कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, जी मिचलाना, कुछ खाने का मन नहीं करना और दिनों दिन शरीर कमजोर होते जाता है. इस बीमारी को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
2 .ब्लड प्रेशर-
शरीर में खून की कमी होने पर ब्लड प्रेशर क्या बीमारी होने की संभावना अधिक हो जाती है. क्योंकि जब शरीर में खून की कमी हो जाती है तो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता है जो धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर की बीमारी का रूप ले लेता है. यह बीमारी इंसान के लिए खतरनाक माना जाता है. इसलिए इसे भूल कर भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए. ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
3 .हार्मोन में बदलाव-
महिलाओं के शरीर में जब खून की कमी हो जाती है तो खून की इस कमी की वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोन के असंतुलन की स्थिति पैदा हो जाती है. इससे महिलाओं का मासिक धर्म सही समय पर नहीं होता है. और मासिक धर्म के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए कि उनके शरीर में खून की कमी ना हो. इसलिए उन्हें अधिक से अधिक आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए.
4 .मानसिक तनाव-
खून की कमी होने से दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीके से नहीं होता है. जिसके वजह से दिमाग में कई तरह के मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो जाती है. साथ ही साथ इस से सोचने समझने की क्षमता भी कमजोर होने लगती है और इंसान का याददाश्त शक्ति कम हो जाता है. इसलिए इस बीमारी से सावधान रहना चाहिए और शरीर में खून की कमी होने पर आयरन युक्त आहार का सेवन प्रचुर मात्रा में करना चाहिए.
5 .शरीर में सूजन होना-
महिलाओं के शरीर में होने वाले सूजन की बीमारी आयरन की कमी के कारण अधिकतर होता है. इससे पैर और चेहरे पर सूजन की समस्या जन्म ले लेती है और महिलाओं का शरीर और स्वस्थ रहने लगता है. महिलाओं को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए और खून की इस कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, पालक, अखरोट आदि का सेवन करते रहना चाहिए.

Post a Comment