मोटापा होने के 5 कारण, एक बार जरुर जानें

आज के वर्तमान समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो मोटापा के शिकार है. जिसे कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं. बहुत से लोग खाना कम कर देते हैं. लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती है कि आखिर क्या कारण है कि उनका शरीर मोटापा का शिकार होते जाता है. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से मोटापा होने के कारणों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे. साथ ही साथ उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है तो आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की मोटापा होने के मुख्य रूप से कौन- कौन से कारण है.

Third party image reference
1 .जंक फूड का सेवन-

Third party image reference
आजकल के लाइफस्टाइल में ज्यादातर जंक फूड का सेवन लोग करते हैं. आपको बता दें कि मोटापा होने का सबसे पहला कारण जंक फूड का सेवन होता है. दरअसल जंक फूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं जो शरीर में कैलोरी लेबल को बढ़ा देते हैं. इससे इंसान का शरीर देखते ही देखते मोटापा से ग्रसित हो जाता है. साथ ही साथ शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है. इसलिए अगर आप मोटापा से बचना चाहते हैं तो जंक फूड का सेवन ना करें.
2 .हार्मोनल असंतुलन-
खासकर महिलाओं के शरीर में मोटापा होने का मुख्य कारण हार्मोन के असंतुलन होता है जब किसी महिला के शरीर में पाए जाने वाले हार्मोन और नियंत्रित हो जाते हैं तब महिलाओं के शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक हो जाता है जिससे महिलाएं मोटापा का शिकार हो जाती है इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए
3 .थायराइड होना-

Third party image reference
कुछ लोगों के शरीर में थायराइड की बीमारी होती है. जिसके वजह से मोटापा का शिकार हो जाते हैं. थायराइड आयोडीन की कमी होने के कारण होता है. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति का शरीर अचानक मोटापा का शिकार होने लगे तो उसे तुरंत थायराइड जांच करानी चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. साथ ही आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए.
4 .तनाव-
अधिक तनाव लेने के कारण भी व्यक्ति मोटापा का शिकार हो जाता है और वह शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता है. इसलिए अगर आपके शरीर का वजन अचानक अधिक हो रहा है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है. अगर आपको तनाव की वजह से मोटापा अधिक हो रहा है तो तनाव से दूर रहे क्योंकि तनाव की वजह से आपकी मानसिक स्थिति भी खराब हो सकती है.
5 .अनुवांशिक कारण-
मोटापा होने का सबसे बड़ा कारण आनुवांशिक होता है. अगर आपके माता-पिता या आपके परिवार में कोई सदस्य मोटापा का शिकार है तो आप भी मोटापा का शिकार हो सकते हैं. इससे बचने के लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए तथा अपने डाइट में पौष्टिक आहार सेवन करना चाहिए. आप ऐसे आहार का सेवन बिल्कुल भी न करें. जिसमें कोलेस्ट्रोल की मात्रा सबसे अधिक पाया जाता हो.

No comments

Powered by Blogger.