तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
त्वचा विभिन्न प्रकार की होती है. इन प्रकारों में से एक प्रकार है तैलीय त्वचा. तैलीय त्वचा वाली महिलाओं को गर्मियों और उमस के दौरान काफी परेशानी होती है. तैलीय त्वचा में धूल एवं धूप का बुरा असर होता है. इस तरह की त्वचा वाली लड़कियों का मेकअप भी ठीक से नहीं हो पाता है. इस कारण तैलीय त्वचा वाली लड़कियों को मेकअप करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर उपलब्ध सामग्रियों की सहायता से तैलीय त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं. त्वचा की इस तरह की परेशानी के लिए कई घरेलू उपाय बताए गए हैं. इस घरेलू उपाय को अपनाकर आप किसी भी क्रीम या जेल की अनावश्यक खरीदारी से बच सकती हैं.
| तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय |
तो चलिए जानते हैं तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-
दही और हल्दी के इस्तेमाल से आप तैलीय त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं. दही ब्लीचिंग एवं त्वचा की सफाई का काम करता है. वही हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो त्वचा की अशुद्धियों को दूर करते हैं. दही और हल्दी से बने फेस पैक लगाने से चेहरे की त्वचा की गहराई से सफाई होती है और चेहरे का तेल दूर हो जाता है. और तैलीय त्वचा में भी प्राकृतिक रूप से निखार आता है.
आपको बता दें कि इस फेस पैक को बनाने के लिए आधे कप दही में 1 चम्मच हल्दी का पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगा लें. करीब 15-20 मिनट तक इसे सूखने दें इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए पपीता आपकी मदद कर सकता है. इससे चेहरा साफ हो जाता है. मॉइश्चराइजर हो जाता है. वैसे आपको बता दें कि पपीता तो अच्छा और स्वास्थ्य दोनों के लिए ही लाभदायक होता है. इसके लिए पपीते का रस निकालकर अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें और कुछ समय के लिए इसे सूखने दें. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें.
नीम की पत्तियों में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और जवान बनाए रखने में मददगार होते हैं. इसके लिए कुछ ताजा नीम की पत्तियों को धोकर पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच हल्दी पाउडर एवं नींबू की कुछ बूंदें मिला दे. अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. तैलीय त्वचा से छुटकारा मिलेगी साथ ही आपके चेहरे पर किसी तरह के दाग धब्बे होंगे जो खत्म हो जाएंगे.


Post a Comment