सुंदर,घने और काले बाल बनाने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय

हर लड़की वह महिला की चाहत होती है कि उनके बाल सुंदर, घने और काले हो लेकिन आज के लाइफ स्टाइल में अनियमित खान पान, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषित वातावरण आदि के कारण बालों का टूटना लोगों के साथ एक आम समस्या बन गया है. जिससे बाल ग्रोथ करने के बजाय रूखे और बेजान से दिखने लगते हैं. यदि आप अपने बालों की खूबसूरती को दोबारा प्राप्त करना चाहते हैं तो त्वचा की तरह बालों का भी देखभाल अच्छे से करना चाहिए. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से ऐसी तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को सुंदर, घने और काले बना सकती हैं.
सुंदर,घने और काले बाल बनाने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय 

तो चलिए जानते हैं-
1 .अदरक-
सुंदर,घने और काले बाल बनाने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय 

अदरक आपकी बालों को सुंदर, घने और काले बनाने में मददगार होता है क्योंकि अदरक में विटामिंस के साथ मैग्निशियम को पर प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल तत्व शरीर के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. यह आपके बालों को खुजली और डैंड्रफ की समस्या से दूर रखता है. इसका उपयोग करने के लिए आप पहले अदरक को पीस कर उसका रस निकाल लें. इस रस को ऑलिव आयल या नारियल के तेल के साथ मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छे से लगाकर मसाज करें. इसके बाद इसे अपने बालों में लगभग चार-पांच घंटा लगा रहने दें और फिर अच्छे एंटी डैंड्रफ शैंपू से अपने बालों को धो लें. आपके बालों में हो रही खुजली दूर हो जाएगी और बालों के गिरने की समस्या खत्म हो जाएगी.
2 .नींबू-
सुंदर,घने और काले बाल बनाने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय 

नींबू का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. वही बालों और त्वचा के लिए भी नींबू फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती है. जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है. नींबू का उपयोग करने के लिए आप एलोवेरा का जेल निकालकर उसमें नींबू की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अब बाल धोने से पहले इसे बालों में अच्छी तरह लगा कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद किसी अच्छे शैंपू से बाल धो लें. इसके प्रयोग से बालों की गंदगी खत्म हो जाएगी और आपके बाल सुंदर, घने और काले होंगे.
3 .प्याज-
सुंदर,घने और काले बाल बनाने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय 

प्याज का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. वही बालों की हर समस्या को दूर करने के लिए प्याज के रोज का इस्तेमाल फायदेमंद होता है क्योंकि प्याज के रस से आपके बालों को पोषण मिलती है. जिससे आपके बाल फिर से निकलने शुरू हो जाते हैं. इसे लगाने के लिए ऑलिव आयल में प्याज का रस अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों तक लगाएं. इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद बाल धो लें. इससे बालों को पोषण मिलेगी जिससे बाल सुंदर, घने और काले होंगे.

No comments

Powered by Blogger.