इन्ही गलतियों के कारण झड़ते हैं बाल, महिलाएं जरुर जानें
हर लड़की व महिला की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और मजबूत हों बालों को मजबूत बनाने के लिए ना जाने लड़कियां क्या- क्या उपाय करती रहती है. लेकिन इसका परिणाम ना के बराबर देखने को मिलते हैं. बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण हमारे द्वारा की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां होती है. जिसे हम नजरअंदाज कर देते हैं और यही गलती आपके बालों को डैमेज बनाने में मदद करती है. इस कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे महिलाओं को नहीं करने चाहिए.
![]() |
| इन्ही गलतियों के कारण झड़ते हैं बाल, महिलाएं जरुर जानें |
1 .बालों को तौलिए से रगड़ना-
अक्सर लड़कियां बाल धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए तौलिये का इस्तेमाल करती हैं और बालों को रगड़ कर पानी को सुखाती हैं. जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाते हैं. अगर आप भी इस प्रकार बालों को सुखाती हैं तो आप अपने बालों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसलिए बालों को तौलिये से रगड़ कर ना सुखाएं. बल्कि तौलिये को रख कर दबाकर पानी सुखाएं. इससे आपके बालों का पानी तौलिये में आ जाएगा और आपके बाल टूटेंगे भी नहीं.
अक्सर देखा जाता है कि बाल धोने के बाद महिलाएं गीले बालों में ही कंघी करने लगती हैं जो कि बालों की सेहत के लिए खराब होता है. सूखे बालों की अपेक्षा गीले बाल ज्यादा कमजोर होते हैं और गीले बालों पर कंघी करते समय अनसुलझे बाल पर जोर पड़ने की वजह से बाल जड़ से उखड़ जाते हैं. इससे बालों की स्ट्रेंथ कम होने लगती है. इसलिए बाल धोने के तुरंत बाद बालों में कंघी नहीं करना चाहिए.
3 .गीले बालों को बांधना-
जिस तरह से गीले बालों पर कंघी करना सही नहीं है उसी तरह से गीले बालों को बांधना भी सही नहीं है. इससे भी आपके बालों की जड़े कमजोर हो जाते हैं और बाल टूट कर गिरने लगते हैं.
4 .बालों पर ड्रायर का इस्तेमाल करना-
आजकल ज्यादातर लड़कियां या महिलाएं बालों को जल्दी सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं. जिसकी गर्म हवा बालों के प्रोटीन को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है जो कि बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण बनती है. साथ ही डिहाइड्रेशन और ब्रेकजीट का कारण बन सकता है. ऐसे में हेयर फॉल से बचना है तो बालों को नेचुरल तरीके से सुखाए और ड्रायर का इस्तेमाल न करें.
5 .प्रतिदिन शैंपू करना-
प्रतिदिन बालों को साफ करने के लिए शैंपू का उपयोग करने से भी बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं. इससे बाल ना सिर्फ टूटने लगते हैं बल्कि वह ड्राई और फ्रीजी भी हो जाते हैं. साथ ही शैंपू में केमिकल्स मौजूद होते हैं जो बालों को रुखा बना देती हैं.
6 .कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना-
बालों को साफ करने के बाद कंडीशनर नहीं करना बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण होता है. इसलिए यदि आप बालों को झड़ने से बचाने की सोच रही हैं तो आप अच्छे क्वालिटी का कंडीशनर इस्तेमाल करें. यह क्यूटिकल्स को बंद करता है और बालों को नरम बनाता है. इससे कभी भी बाल नहीं गिर सकते हैं मगर कंडीशनर का इस्तेमाल स्कैल्प में नहीं सिर्फ बालों पर ही करना चाहिए.


Post a Comment