बालों को लम्बे,घने और मजबूत बनाने के लिए आहार में शामिल करें ये 4 चीजें
हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत हो. क्योंकि हर किसी महिला व लड़की को बाल बहुत प्यारा होता है. कोमल और चमकदार बाल पाने के लिए कई तरह के महिलाएं हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जो कि बालों में सही तरह से काम नहीं करते हैं. सभी को ऐसा लगता है कि सुंदर बाल पाने के लिए केवल हेयर प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं है बल्कि एक संतुलित आहार का भी सेवन करना उतना ही जरूरी होता है क्योंकि आहार से ही बालों को सही पोषण प्राप्त होता है. जिससे कि बालों को लंबे, घने और मजबूत बनाने में मदद मिलती है. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से ऐसे पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नियमित सेवन करने से आपके बालों को पोषण मिलेगी और आपके बाल लंबे, घने और मजबूत होंगे.
![]() |
| बालों को लम्बे,घने और मजबूत बनाने के लिए आहार में शामिल करें ये 4 चीजें |
तो चलिए जानते हैं-
नियमित बादाम का सेवन करना हमारे बालों को मजबूती प्रदान करता है क्योंकि यह हमारे तनाव को कम करते हैं और बादाम प्रोटीन और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत होता है. आप इस बात को जरूर जानती होंगी कि स्वस्थ बालों के लिए मैग्नीशियम के सप्लीमेंट खाने के लिए कहा जाता है क्योंकि मैग्नीशियम की कमी से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. इसलिए नियमित आपको बादाम का सेवन करना चाहिए.
हमारे बाल प्रोटीन से बने रहते हैं. इसलिए आपको प्रोटीन का सेवन करना चाहिए. आपको बता दें कि अंडे में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कि प्रोटीन को बूस्ट करके हमें स्वस्थ बनाने में मदद करता है. इतना ही नहीं अंडे में आयरन भी प्रचुर मात्रा में होती है जो कि हमारे बालों को मजबूत बनाते हैं. अगर आप शाकाहारी हैं तो आप अंडे की जगह दूध, दही, दाल का सेवन कर अपने बालों को लंबे, घने और मजबूत बना सकती हैं.
शकरकंद का सेवन करना बालों को मजबूत बनाने में मददगार होता है. इसके सेवन से आपके बाल काफी सुंदर और स्वस्थ होते हैं. अगर आप शकरकंद का सेवन कर अपने बालों को स्वस्थ बनाना चाहती हैं तो ऑरेंज कलर के छिलके वाला शकरकंद खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें अधिक मात्रा में बीटा कैरोटीन होता है. बीटा कैरोटीन हमारे शरीर में पहुंचकर विटामिन ए में बदल जाता है. यह हमारे बालों में शिबम की तरह काम करता है जो कि एक प्राकृतिक कंडीशनर होता है. इसलिए आपको शकरकंद का सेवन करना चाहिए.
इस बात में कोई दो राय नहीं होती है कि मछली का सेवन करने से हमारी त्वचा ग्लोइंग और बाल मोटे हो जाते हैं. यही कारण है कि छोटे-छोटे गांव के लोगों के बाल काले और मोटे होते हैं. आपको बता दें कि मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि हमारे बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मददगार होता है. अगर आपके शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी होगी तो ऐसे में आपके बाल टूटने के साथ- साथ दो मुंहे होने लग जाते हैं. अगर आप शाकाहारी हैं तो आप मछली की जगह तो सोयाबीन अलसी के बीज अखरोट का नियमित सेवन कर अपने बालों को लंबे, घने और मजबूत बना सकती हैं.




Post a Comment