सिगरेट पिने से होनेवाले नुकसान, एक बार जरुर जानें
वर्तमान समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो सिगरेट का सेवन करते हैं. पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी सिगरेट पीती है. लेकिन आपको बता दें कि सिगरेट का सेवन करना इंसान के स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. इससे इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होती है और शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को अस्वस्थ महसूस करते हैं. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने की कोशिश करेंगे कि सिगरेट पीना क्यों नुकसानदायक है. साथ ही साथ यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इससे इंसान के शरीर में कौन सी परेशानियां उत्पन्न होती है.
![]() |
| सिगरेट पिने से होनेवाले नुकसान, एक बार जरुर जानें |
तो चलिए जानते हैं सिगरेट पीने के नुकसान-
1 .हृदय से जुड़ी बीमारियां-
सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है क्योंकि सिगरेट पीने से इंसान के हृदय संबंधित बीमारियां होने की संभावना अधिक हो जाती है. आपको बताते चलें कि सिगरेट में निकोटिन नामक पदार्थ पाया जाता है जो इंसान के हृदय को प्रभावित करता है. इसके सेवन से हृदय का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता है. जिससे इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता है. इसलिए सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए.
2 .सांस लेने में परेशानी-
सिगरेट पीने से इंसान के ह्रदय में ब्लड का संचार ठीक तरीके से नहीं होता है. जिसकी वजह से इंसान को सांस लेने में परेशानी होती है और यही परेशानी धीरे-धीरे बीमारी का रुप ले लेती है. जिससे अस्थमा जैसी बीमारी होने की संभावना अधिक हो जाती है. अगर आप खुद को स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो सिगरेट का सेवन ना करें.
3 .शरीर में ऑक्सीजन की कमी-
दरअसल सिगरेट में निकोटिन की मात्रा अधिक होती है जिसके वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और कार्बन का लेबल अधिक हो जाता है. जिसके कारण इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को बीमार महसूस करता है. इस शरीर में कई तरह की परेशानी उत्पन्न हो जाता है. इसलिए सिगरेट का सेवन से दूरी बना कर रखना चाहिए.
4 .तनाव और डिप्रेशन-
सिगरेट का सेवन दिमाग के न्यूरो सिस्टम को प्रभावित करता है. जिससे दिमाग में एक स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ने लगता है और इंसान तनाव और डिप्रेशन में आ जाता है. इतना ही नहीं सिगरेट के सेवन से सोचने समझने की शक्ति भी कम होने लगती है और इंसान का याददाश्त कमजोर हो जाता है. इसलिए सिगरेट का सेवन से दूर रहना चाहिए और इसका सेवन नहीं करना चाहिए. यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है.
5 .टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में कमी-
अगर कोई व्यक्ति लगातार सिगरेट का सेवन करता है तो इससे उसके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण कम होने लगता है. इस हारमोंस की कमी होने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने लगती है. और भविष्य में पिता बनने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही साथ पुरुष शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं. इसलिए सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए यह नुकसानदायक होता है.

Post a Comment