गर्मियों में त्वचा की करें ऐसे देखभाल, बनेगा सुन्दर और स्वस्थ
गर्मी के दिनों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है. त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही फेसिअल, आयल और टैनिंग से बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. इसलिए गर्मियों में कुछ इस प्रकार अपनी त्वचा की देखभाल कर आप स्वस्थ रख सकती हैं.
![]() |
| गर्मियों में त्वचा की करें ऐसे देखभाल, बनेगा सुन्दर और स्वस्थ |
Third party image reference
गर्मी के मौसम में पसीने, धूल, प्रदूषित, हवा से त्वचा के रोम छिद्रों पर प्रभाव पड़ता है. गर्मी का मौसम पसीने की समस्या लेकर आता है. जिससे खुजली, त्वचा इनफेक्शन जैसी विभिन्न समस्याएं पैदा होती है. ऐसे में चेहरे को लाइट क्लींजर के साथ दिन में कम से कम 2 बार अवश्य धोना चाहिए. दिन में दो बार और खासकर रात में चेहरा धोना बेहद जरूरी होता है. जिससे त्वचा की रोम छिद्र खुल जाए.
तैलीय त्वचा के लिए सलाह है कि वह अपने चेहरे को कई बार धोएं, त्वचा पर हल्के हाइड्रेटिंग, क्लींजर और लोशन का प्रयोग किया जाना चाहिए. जिससे कि आपकी त्वचा सही ढंग से इसे अवशोषित कर सके और त्वचा पर गंदगी को दूर करने में मदद मिल सके.
![]() |
| गर्मियों में त्वचा की करें ऐसे देखभाल, बनेगा सुन्दर और स्वस्थ |
Third party image reference
गर्मी के दिनों में त्वचा में नमी को बरकरार रखना बेहद जरूरी है. यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो नमी की उपयुक्त मात्रा के अभाव में आपके शरीर के आयल गलैंड्स की गतिविधि बढ़ जाती है. इसके अलावा सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा पर दाग, धब्बे हो सकते हैं. त्वचा का रंग काला पड़ सकता है और सभी तरह की त्वचा के लिए समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए पानी खूब पिए और अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं.
फेसिअल आयल आपकी त्वचा के लिए अच्छा साबित होते हैं. यह सभी सीजन में आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं. यह उत्पाद सभी तरह की त्वचा पर आश्चर्यजनक रूप से काम करता है और इसे लगाना भी बहुत आसान है. गर्मी के मौसम में नेचुरल सी डायल की मौजूदगी वाले लाइटवेट फेसिअल आयल का इस्तेमाल करें.
![]() |
| गर्मियों में त्वचा की करें ऐसे देखभाल, बनेगा सुन्दर और स्वस्थ |
Third party image reference
सनस्क्रीन तेज धूप से त्वचा की रक्षा करता है और नुकसान होने से बचाता है. इसलिए तेज धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. धूप में निकलने से पहले तो अच्छा वह चेहरे को ढककर निकलें.



Post a Comment