सरसों तेल के अद्भुत फायदे

सब्जी बनाने या फिर नॉनवेज बनाने में इस्तेमाल मुख्य रूप से सरसों तेल का किया जाता है. कुछ जगहों पर इसे करुआ तेल के नाम से भी जाना जाता है. सरसों का तेल खाने से सेहत ठीक रहती है. वही सरसों के तेल सुंदरता बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होता है. आपको बता दें कि सरसों तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्द नाशक का काम करते हैं. जोड़ों का दर्द हो या फिर कान का दर्द सरसों तेल एक औषधि की तरह काम करता है.

Third party image reference
आमतौर पर ज्यादातर लोग सिर्फ इसे तेल समझकर ही इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आयुर्वेद में इसे औषधि की श्रेणी में रखा गया है. सरसों का तेल सेहत बनाए रखने के साथ हमें कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है.

तो चलिए जानते हैं सरसों तेल के जबरदस्त फायदे-

1 .जोड़ों का दर्द-

Third party image reference
जोड़ों के दर्द में सरसों के तेल की मालिश करना बहुत आराम दिलाता है. इसके अलावा सरसों के तेल के सेवन से अंदरूनी दर्द से भी छुटकारा मिलती है.
2 .त्वचा के लिए-

Third party image reference
सरसों का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि सरसों तेल में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से तथा मालिश से त्वचा को अंदरूनी पोषण मिलता है. साथ ही इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है.
3 .भूख बढ़ाए-

Third party image reference
अगर आपको भूख नहीं लगती है और इसके चलते आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है तो सरसों का तेल आपके लिए खास तौर पर लाभदायक रहेगा. यह तेल हमारे पेट में एपी टाइजर के रूप में काम करता है जिससे भूख अधिक लगती है.
4 .मोटापा कम करने में है मददगार-

Third party image reference
सरसों के तेल में मौजूद विटामिन जैसे- थियामाइन, फोलेट, नियासिन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं जिससे मोटापा घटाने में मदद मिलती है.
5 .दांत दर्द से दिलाए छुटकारा-

Third party image reference
दांत में दर्द होना एक आम समस्या है जो किसी भी व्यक्ति को हो जाती है. ऐसे में सरसों तेल बहुत ही मददगार होता है. इसके लिए सरसों के तेल में नमक मिलाकर पेस्ट बना लें. अब मशहूर हो एवं दातों पर हल्की मालिश करें. ऐसा करने से दांत दर्द दूर होती है एवं नियमित इसका प्रयोग करने से दांत मजबूत बने रहेंगे.
6 .इम्यून सिस्टम बनाएं मजबूत-

Third party image reference
सरसों का तेल शरीर की इम्यून सिस्टम बढ़ाने का काम करता है. शरीर के अंदरूनी कमजोरी को दूर करने के लिए सरसों के तेल का नियमित सेवन करें. इससे शरीर का मालिश करना भी फायदेमंद रहेगा.

No comments

Powered by Blogger.