चेरी खाने के 5 जबरदस्त फायदे
चेरी बहुत छोटी हो पर गुणों का खान होती है. चेरी में कई तरह के ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. छोटे से लगने वाले इस फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है. इसके अलावा चेरी में पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इतने सारे खनिज तत्वों से भरपूर चेरी कई रोगों से लड़ने में हमारी मदद करती है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से चेरी खाने के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं. जिसकी मदद से आप कई सारी बीमारियों को दूर रख सकते हैं.
| चेरी खाने के 5 जबरदस्त फायदे |
चलिए जानते हैं-
अगर आपको हृदय संबंधित कोई परेशानी है तो ऐसे में आपको चेरी का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है. चेरी में पर्याप्त मात्रा में लोहा, जस्ता, पोटैशियम और मैगनीज मौजूद होते हैं. इस में पाए जाने वाले बीटा कैरोटीन और कई और क्युर्सेटिन हृदय संबंधित बीमारियों को कम करने में बहुत मददगार होते हैं. इसमें मौजूद पोटैशियम हमारे रक्त में पाए जाने वाले सोडियम को कम करते हुए रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है.
चेरी में कुछ ऐसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करते हैं. चेरी में एंटीऑक्सीडेंट नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने के लिए हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है. इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉयड और फिनोनिक एसिड भी पाया जाता है जो कि हमारे शरीर में कैंसर के बढ़ते टिशु को रोकने में मददगार होता है.
चेरी में एंथोसियानीन नामक एंजाइम मौजूद होता है जो कि गठिया के दर्द को कम करने में सहायक होता है. गठिया रोग में पूरे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने लगती है. जिसके कारण जोड़ों की हड्डियों में सूजन हो जाती है और यही सूजन दर्द का कारण बनती है. लेकिन एंथोसियानिन एंजाइम इस यूरिक एसिड को बढ़ने से रोक देता है और इस रोग को भी नियंत्रित में रखता है.
आपको बता दें कि इस छोटे से फल में 75% पानी पाया जाता है. इसके अलावा इसमें बसा भी नहीं पाई जाती है. अगर आप इसको प्रतिदिन खाते हैं तो इससे आपके शरीर के ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आप हर समय अपने अंदर एक ताजगी सी महसूस करेंगे. इसके अलावा चेरी हमारी आंतों के द्वारा कोलेस्ट्रोल के अवशोषण को भी कंट्रोल करता है. जिसकी मदद से हमारा वजन कम होता है.
अगर आप प्रतिदिन कम से कम 10 चेरी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को 1.4 ग्राम फाइबर मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फाइबर की मदद से हमारे शरीर की पाचन क्रिया सही से काम कर पाती है और इसकी मदद से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है.




Post a Comment