अल्जाइमर रोग से बचाव करने में मददगार है ये आहार

स्वस्थ भोजन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है. जिससे मधुमेह, हाइपरटेंशन, ह्रदय रोग और अल्जाइमर जैसे रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ ने अपने शोध में पाया है कि भोजन आहार और लाइफ़स्टाइल से अल्जाइमर को रोका जा सकता है.

Third party image reference
महिला हो या पुरुष अल्जाइमर का डर हर किसी में होता है. अल्जाइमर से ग्रस्त होने पर इंसान अपना मानसिक संतुलन खो देता है. यह बीमारी व्यस्क बच्चों में भी सामान्य है. वैसे तो अल्जाइमर का संबंध जिनसे होता है. पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि अन्य कारणों से भी व्यक्ति अल्जाइमर की चपेट में आ सकता है.

Third party image reference
पोषण, शिक्षा, मधुमेह, मानसिक गतिविधि और शारीरिक शामिल हो सकती है. विशेषज्ञ का मानना है कि अल्जाइमर सहित अन्य बीमारियों को रोकने में नियमित व्यायाम भी कारगर होता है. ऐसे में अल्जाइमर रोगों से बचने के लिए हेल्दी फूड के साथ- साथ नियमित व्यायाम भी करना चाहिए. तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे आप अपने आहार में नियमित शामिल कर मानसिक रोग और अल्जाइमर को रोक सकते हैं.
चलिए जानते हैं-
* अपने आहार में गेहूं को खास तौर पर शामिल करें. यह न सिर्फ कोशिकाओं के निर्माण में मददगार होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा बादाम, काजू और अखरोट एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड से भरपूर होते हैं. इसलिए इनको अपने आहार में नियमित शामिल कर आप अल्जाइमर से बच सकते हैं.
* सीप में जिंक और आयरन पाया जाता है जो दिमाग को तेज और एकाग्र बनाने में मददगार होता है. ब्लूबेरी में बड़ी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं. साथ ही ये फल शरीर की कोशिकाओं और उम्र के बीच संतुलन भी बनाने में मददगार होता है. इसलिए अपने आहार में ब्लूबेरी शामिल करना चाहिए.
* चेरी में दो ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. एंटी ऑक्सीडेंट और इन्फ्लेमेशन. यह फल हृदय रोग और मानसिक रोग के खतरों को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए चेरी का सेवन करना चाहिए.
* अल्जाइमर से बचाव करने में टमाटर भी मददगार होता है क्योंकि टमाटर में लाइकोपीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह न सिर्फ शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है बल्कि अल्जाइमर के खतरे को भी कम करता है.

Third party image reference
* अंडे में विटामिन B12, कोलाइन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं का निर्माण करता है. जिससे ज्यादा शक्ति बढ़ती है. इसलिए आहार में अंडे को भी शामिल करना अल्जाइमर से बचाव करने में मददगार होता है.
* ब्रोकली में विटामिन के सहित बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं. इसलिए आहार में ब्रोकली को जरूर शामिल करना चाहिए.
* बिना चर्बी वाला बीफ आईरन, विटामिन B12 और जिंक का अच्छा स्रोत होता है. इसके सेवन करने से याददाश्त बढ़ने के साथ-साथ मस्तिष्क का भी विकास करने में मदद मिलती है.
* दही का नियमित सेवन करना भी अल्जाइमर रोग से बचाव करने में मददगार होता है. क्योंकि दही में पाए जाने वाला एमिनो एसिड तनाव को कम करता है. वास्तव में तनाव से ही मस्तिष्क की कोशिकाओं की उम्र जल्दी बढ़ जाती है इसलिए अल्जाइमर उत्पन्न होते हैं.

No comments

Powered by Blogger.