आंवला के सेहत और सौन्दर्यवर्धक फायदे

नमस्कार इस चैनल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है. आंवला को हर मर्ज की दवा कहा जाता है. लोग कहते हैं बुजुर्गों की बात और आंवले का स्वाद का पता बाद में चलता है. क्योंकि इसका असर तुरंत नहीं होता है. आंवला को आयुर्वेद में सदियों से औषधि के रूप में इस्तेमाल करने के साथ-साथ घर में भी कई तरह के डिस्क बनाकर सेवन किया जाता है. कोई आंवले का अचार बनाकर सेवन करते हैं तो कोई आंवले का मुरब्बा बनाकर सेवन करते हैं. इसके अलावा बहुत से लोग आंवले को चूर्ण के रूप में सेवन करते हैं.

Third party image reference
आंवले का नियमित सेवन करने से दिल की बीमारी, मधुमेह, बवासीर, अल्सर, दमा, ब्रोंकाइटिस तथा फेफड़ों की बीमारी के साथ कई सौंदर्य वर्धक फायदे भी होते हैं.
तो चलिए जानते हैं इस्तेमाल करने के तरीके-
1 .नेत्र रोग-

Third party image reference
20 से 25 ग्राम आंवला को जो कूटकर 2 घंटे तक आधा किलो ग्राम पानी में डालकर उबालें. उस जल को छानकर दिन में तीन बार आंखों में डालने से नेत्र रोगों में फायदा होता है.
2 .नकसीर-

Third party image reference
अक्सर गर्मी के दिनों में बहुत से लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है. जिसे नकसीर कहा जाता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जामुन, आम तथा आंवले को बारीक पीसकर पेस्ट बनाकर मस्तक पर लेप करने से नकसीर की समस्या दूर हो जाती है.
3 . हिचकी-

Third party image reference
हिचकी की समस्या होना आम बात है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवला का रस 15 ग्राम और 2 ग्राम पीपल का चूर्ण दो चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करने से हिचकी दूर हो जाती है.
4 .उल्टी होना-

Third party image reference
हिचकी तथा उल्टी में आंवले का 10 से 20 मिलीलीटर 5 से 10 ग्राम मिश्री मिलाकर पीने से राहत मिलती है. इसका सेवन दिन में दो से तीन बार किया जा सकता है.
5 .एसिडिटी-

Third party image reference
एसीडीटी यानी अम्लपित होने पर खट्टी डकार आना, पेट में गैस बनना जैसी समस्या होती है. इस समस्या को दूर करने के लिए 1 से 2 नग ताजा आंवला मिश्री के साथ या आंवले का 25 मिलीलीटर बराबर मात्रा में शहद के साथ सुबह-शाम सेवन करने से एसिडिटी खट्टी डकार और अम्ल पित्त की शिकायत दूर हो जाती है.
6 .बवासीर-

Third party image reference
बाबासीर की परेशानी दूर करने के लिए आंवला को पीसकर एक मिट्टी के बर्तन में लेप कर देना चाहिए. फिर उस बर्तन में छाछ भरकर उस छाछ को पीने से बवासीर की समस्या दूर हो जाती है. अगर बवासीर के मस्सों से अधिक खून आता हो तो 3 से 8 ग्राम आंवला चूर्ण का सेवन दही की मलाई के साथ दिन में दो-तीन बार करने से लाभ होता है.
7 .सुंदर और चमकते बालों के लिए-

Third party image reference
हेयर ग्रोथ आंवला के तेल से बालों में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन अधिक हो जाता है. इससे रूसी भी हट जाती है और इतना ही नहीं आंवला के तेल से बालों को मसाज करने से बालों का विकास भी काफी तेजी से होने लगता है.
भूरे होने से बालों को रोकता है. आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है. जिससे बालों के पूरे होने का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावे दो मुंहे बालों को रोकता है. आंवले के हेयर पैक को प्रतिदिन इस्तेमाल करने से और आंवला के तेल से मसाज करने से दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलती है.
8 .दाग- धब्बे हटाने के लिए-

Third party image reference
त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आंवला मददगार होता है. चेहरे पर हुए दाग धब्बे दूर करने में काफी मददगार होता है. इसके लिए आंवला को पीसकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद साधारण पानी से चेहरा धो लें. ऐसा प्रतिदिन करने से त्वचा चमकदार होती है और झुर्रियां खत्म हो जाती है.

No comments

Powered by Blogger.