चेहरे की चमक बरक़रार रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स
हर कोई चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहता है. लेकिन इसके लिए ब्यूटी पार्लर जाना पड़ता है या फिर महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है. लेकिन आपको बता दें कि यह कोई जरूरी नहीं है कि आप ब्यूटी पार्लर ही जाएं या महंगे क्रीम का ही इस्तेमाल करें. आप घर बैठे भी चेहरे पर निखार पा सकती हैं. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप अपनी खूबसूरती और चेहरे की चमक को बरकरार रख सकती हैं.
Third party image reference
चलिए जानते हैं-
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए-
अगर अगर आप ऑयली स्किन की समस्या से परेशान है तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच गुलाबजल और आधा चम्मच पीसा हुआ पुदीना को मिलाकर मिश्रण तैयार करने और इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें. फिर पानी से धो लें. इससे आप तैलीय त्वचा से छुटकारा पा सकती हैं.
डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए-
डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं और चेहरे की चमक कम होते जा रही है तो बादाम के तेल में शहद मिलाकर डार्क सर्कल वाले जगह पर लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें. इसके नियमित इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल व झुर्रियों से बचा जा सकता है.
रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए-
रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल में शहद और संतरे का रस को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं. जब यह चेहरे पर सूखने लगे तब गुनगुने पानी से धो लें और चेहरा धोने के बाद नारियल का तेल या लोशन लगा लें.
चेहरे पर चमक बरकरार रखने के लिए क्लींजिंग है जरूरी-
क्लींजिंग के लिए चावल के आटे में दही को मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. फिर साफ पानी से चेहरा धो लें आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेकअप को हटाने के लिए भी इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं.
Post a Comment