पैर का मोच दूर करने का घरेलू उपाय

पैर में मोच आना एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है. पैर में मोच आ जाने पर सीधे खड़े भी नहीं रहने देती है. इसे ठीक करने के लिए हम कई उपाय करते हैं. कई बार मालिश भी करते हैं. लेकिन दर्द से राहत नहीं मिलता है. इसलिए आज हम कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. जिसके इस्तेमाल से पैर की मोच के दर्द से राहत पा सकते हैं एवं मोच को ठीक कर सकते हैं.

Third party image reference
पैर में मोच आ जाने पर इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जिस स्थान पर मोच आई हो उसे तुरंत आराम दें. उसे ज्यादा हिलाएं डूलाए नहीं ऐसा करने से दर्द और सूजन अधिक हो सकती है. इसी के साथ यह घरेलू उपाय अपनाएं.
1 .बर्फ से करें सिकाई-
मोच पर बर्फ की सिकाई करने से सूजन और दर्द से राहत मिलती है. इसके प्रयोग के लिए बर्फ के टुकड़ों को किसी तोलिया, मोटे कपड़ों में लपेटकर दर्द वाली जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें. ऐसा दिन भर में 3 बार करने से राहत मिलती है.
2 .पट्टी करें-
मोच में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए पट्टी करें. इसके लिए आप सूती कपड़े, बैंडेज का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से मोच के कारण होने वाले दर्द में राहत मिलेगी और आपके पैरों पर जोर भी नहीं पड़ेगा.
3 .हल्दी का लेप करें-
मोच पर हल्दी का लेप करना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि हल्दी दर्द निवारक होती है जो आपके हर दर्द को दूर कर देती हैं. यह मोच में भी काफी असर कारक होता है. इसके लिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं या हल्दी में नींबू मिलाकर उसे थोड़े से गर्म पानी में उबालकर पेस्ट बना लें. इसके अलावा आप हल्दी मैं थोड़े से सरसों तेल और हल्का चुना को अच्छी तरह मिलाकर गर्म करके इसका लेप मोच वाली जगह पर करें. इसके प्रयोग से दर्द एवं सूजन से राहत मिलेगी.
4 .लहसुन और तेल-
इस उपाय को इस करने के लिए लहसुन का रस निकालकर उसमें दो चम्मच नारियल का तेल या बादाम का तेल को मिलाएं. अब इस मिश्रण को हल्का गर्म करके मोच वाले हिस्से पर लगाकर मालिश करें. दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से आपको दर्द एवं सूजन से राहत मिलेगी.

No comments

Powered by Blogger.