एलोवेरा के सेहत और सौन्दर्य वर्धक फायदे
हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है और अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई तरह के भोजन और हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं. एलोवेरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. यह अनेकों बीमारियों को दूर करने में हमारी मदद करता है. आपको बता दें कि एलोवेरा एक एंटी ऑक्सीडेंट है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. एलोवेरा का इस्तेमाल आप किसी भी रूप में कर सकते हैं वैसे तो आप एलोवेरा के फायदे के बारे में बहुत सुने होंगे.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैं एलोवेरा के फायदे-
1 .झड़ते बाल व डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा काफी मददगार है. इसके लिए कंडीशनर में दो चम्मच एलोवेरा का जेल मिलाकर बालों में लगाएं. जिससे बालों में चमक के साथ साथ मजबूती भी आ जाएगी.
Third party image reference
2 .आंखों के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है. दो चम्मच एलोवेरा जेल को पानी में मिला है और इससे आंखों को धो लें. ऐसा करने से आंखों की जलन से छुटकारा मिलेगा. साथ ही आंखों को राहत मिलेगी.
Third party image reference
3 .एलोवेरा जूस का सेवन करने से पिंपल्स को दूर करने और पिंपल्स के दाग को मिटाने में मदद मिलती है. दांतों में होने वाली समस्या दाग, धब्बे, मसूड़ों में दर्द आदि को एलोवेरा से दूर किया जा सकता है. ऐसे में एलोवेरा का सेवन करना फायदेमंद होता है.
Third party image reference
4 .एलोवेरा मोटापे से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होता है. यह प्राकृतिक रूप से वजन घटाने में आपकी मदद करता है. इसके लिए एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल का सेवन करना चाहिए.
Third party image reference
5 .सर्दियों में अक्सर साइनस की समस्या हो जाती है ऐसे में दवाई लेना मजबूरी हो जाती है. लेकिन एलोवेरा जेल का नियमित सेवन करने से साइनस की समस्या से छुटकारा मिलती है.
Third party image reference
6 .एलोवेरा जेल के नियमित सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी, बवासीर जैसी समस्या से छुटकारा मिलती है. इसके लिए एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद होता है.
Third party image reference
Post a Comment