महिलाओं में ब्रेस्ट दर्द के कारण एवं घरेलू उपाय
व्यस्त जिंदगी के चलते अक्सर महिलाएं अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं देती हैं. जिससे उन्हें आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन्हीं स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है ब्रेस्ट में दर्द होना. ब्रेस्ट में होने वाले दर्द को मास्टाल्जिया भी कहा जाता है. यह समस्या आम है और हर महिला को इससे गुजरना पड़ता है. इस के सामान्य लक्षण है ब्रेस्ट में हल्का दर्द होना, ब्रेस्ट में भारीपन, जकड़न, जलन आदि महसूस होना. दर्द होने पर अक्सर महिला के मन में कैंसर का ही ख्याल आता है. लेकिन ब्रेस्ट में दर्द के लिए सिर्फ कैंसर ही जिम्मेदार नहीं होता है. बल्कि इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं.
Third party image reference
तो चलिए जानते हैं-
1 .मासिक धर्म-
मासिक धर्म आने से कुछ दिन पहले कई महिलाओं में ब्रेस्ट में दर्द होता है. दरअसल मासिक धर्म शुरू होने के एक सप्ताह पहले शरीर में प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन काफी ज्यादा मात्रा में बनने लगता है. यह मासिक धर्म साइकिल के 21 में से लेकर 28 में दिन तक होता है. इस हार्मोन की वजह से ब्रेस्ट में मौजूद मिल्क डक्ट साइज बढ़ जाते हैं. जिसकी वजह से दर्द महसूस होता है.
2 .गर्भावस्था-
जी हां गर्भावस्था भी ब्रेस्ट में दर्द का कारण हो सकती है. यह एक साइन है कि आप अपनी गर्भावस्था के पहले ट्राईमेस्टर में हैं. यह एक हार्मोन है जो गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में भी शरीर में बनता है. इसकी वजह से ब्रेस्ट में दर्द होता है.
3 .इनर का साइज गलत होना-
ब्रेस्ट में दर्द होने का कारण गलत फिटिंग की इनर पहनना भी है. इनर का टाइट होना या फिर कप का गलत साइज पहनने से भी ब्रेस्ट में दर्द की परेशानी हो सकती है.
4 .ब्रेस्ट में चोट लगना-
फिजिकल एक्टिविटी जैसे- खेल, जिम में भारी समान उठाने से ब्रेस्ट की मांसपेशियों पर असर पड़ता है. ब्रेस्ट टिश्यु के नीचे कुछ मांस पेशियां होती है. अगर दर्द वहां महसूस हो रहा है तो घबराएं नहीं. लेकिन दर्द अगर ज्यादा समय तक रहता है तू डॉक्टरी सलाह जरूर लें.
5 .दवाओं का सेवन-
महिलाओं को सबसे ज्यादा इस बात का फिक्र सताता है कि कहीं भी अनचाही प्रेगनेंसी के शिकार ना हो जाए. इसके लिए वे आई पील या फिर दूसरे गर्भनिरोधक का सहारा लेती हैं. इन दवाओं के असर हार्मोन पर पड़ता है. इसके अलावा और भी बहुत सी दवाई खाने से ब्रेस्ट में कोमलता बनना शुरू हो जाती है जो दर्द का कारण बनती है.
ब्रेस्ट दर्द का कुछ घरेलू उपाय-
अगर आप चाहें तो इन सामान्य नुस्खों को अपनाकर इस दर्द से निजात पा सकते हैं.
1 .आइस पैक से ब्रेस्ट का दर्द कम होने के साथ-साथ सूजन भी कम हो जाती है. इसलिए आइस पैक से सिकाई करनी चाहिए.
2 .गुनगुने ऑलिव आयल में कुछ मात्रा कपूर की मिलाकर मसाज करने से ब्रेस्ट दर्द से राहत मिलती है.
3 .विटामिन ई और विटामिन बी6 के सेवन से भी ब्रेस्ट दर्द में राहत मिलता है.
4 .मैग्नीशियम के सेवन से भी दर्द कम होता है. हरी पत्तियों, बीजों, केले और डार्क चॉकलेट का सेवन करना फायदेमंद होता है.
ब्रेस्ट में कोई भी बदलाव देखने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें.
Post a Comment