दाद,खाज,खुजली को जड़ से ख़त्म करने के घरेलू उपाय

किरण आयुर्वेद- दाद, खाज, खुजली होना एक आम समस्या है जिससे ज्यादातर व्यक्ति प्रभावित हो चुके होते हैं. दाद, खाज, खुजली एक ऐसी बीमारी है जो जल्दी जाने का नाम ही नहीं लेता है. इसके लिए लोग कई तरह के लोशन, मलहम आदि का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह जिद्दी किस्म की बीमारी होती है जो इनके प्रयोग से तो ठीक हो जाती है लेकिन पुनः हो जाती है.

दाद,खाज,खुजली को जड़ से ख़त्म करने के घरेलू उपाय 
Third party image reference
यह हाथ, पैर, टांगे, अंडर आर्म्स, चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है. दाद, खाज, खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं. जिनमें कुछ आम कारण है. त्वचा ज्यादा खुश्क यानी सूखापन रहना, दवाओं का ज्यादा सेवन करने से भी खुजली उनके साइड इफेक्ट के रूप में हो सकती है, मच्छर या किसी अन्य जीव के काटने से भी स्किन एलर्जी हो जाती है जिससे खुजली होने लगती है. त्वचा में इन्फेक्शन होना, सोरायसिस, एक्जिमा जैसे चर्म रोग होना, तनाव या किसी तरह की चिंता में रहना, साफ- सफाई न रखने से भी त्वचा में संक्रमण होने का खतरा अधिक हो जाता है.
प्रेगनेंसी के दौरान हारमोंस में परिवर्तन होने से भी यह समस्या आ जाती है गिला अंडर वियर या जुराब पहन ने से दाद, खाज, खुजली होने लगती है.

दाद, खाज, खुजली को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय-

1 .नींबू-

दाद,खाज,खुजली को जड़ से ख़त्म करने के घरेलू उपाय 
Third party image reference
दाद, खाज, खुजली की समस्या से छुटकारा दिलाने में नींबू आपकी मदद कर सकता है. नींबू में ऐसीटिक और सिट्रिक एसिड है जो स्वभाव में एंटीसेप्टिक और एंटी इरिटेटिंग होता है. जिससे खाज के उपचार में मदद मिलती है. इसके लिए दो ताजा नींबू का रस निकाल और उसमें रुई भिगोकर खुजली वाली जगह पर लगाएं. अब इसे कुछ समय के लिए पूरी तरह सूखने दें. उसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें. दिन में दो बार यह उपाय करें जिन लोगों को त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है वह इसे ना प्रयोग करें.
2 .बेकिंग सोडा-

दाद,खाज,खुजली को जड़ से ख़त्म करने के घरेलू उपाय 
Third party image reference
खुजली के साथ त्वचा पर लाल- लाल चकत्ते पड़ गए हैं तो इसे दूर करने में बेकिंग सोडा काफी मददगार होता है. बेकिंग सोडा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है. जिससे खुजली से जल्दी राहत मिलती है. इसके लिए तीन चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर में एक चम्मच पानी मिलाए और खुजली वाले हिस्से पर लगाएं. 10-15 मिनट बाद इसे धो लें लाभ होगा.
3 .एलोवेरा-

दाद,खाज,खुजली को जड़ से ख़त्म करने के घरेलू उपाय 
Third party image reference
आपको पता होगा कि एलोवेरा में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा इन्फेक्शन को खत्म करने में काफी मददगार होते हैं. उसके साथ में एलोवेरा में विटामिन इ होता है जो त्वचा को नमी प्रदान करता है. जिससे खुजली से राहत मिलती है. यह खुजली का उपाय काफी आसान है. इसमें आपको खुजली वाली हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाना है और उसे 15 मिनट सूखने देना है फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लेना है.
4 .सरसों का तेल-

दाद,खाज,खुजली को जड़ से ख़त्म करने के घरेलू उपाय 
Third party image reference
खुजली होने के त्वचा में सूखापन आम कारण होते हैं और सरसों का तेल खुश्की को दूर करता है और उसके साथ में त्वचा में जाकर पोषण और नमी देता है. जिससे खुजली से छुटकारा पाने में मदद मिलती है. हाथ- पैर अंगुलियों या जहां भी खुजली है वहां पर शीशम का तेल लगाएं. धूप में बाहर जाने से पहले यह तेल लगाने से आप सूरज की हानिकारक किरणों से भी बच सकते हैं.

No comments

Powered by Blogger.