गर्भावस्था में ग्रीन-टी फायदेमंद है या नुकसान
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. डॉक्टर गर्भावस्था के दौरान हेल्दी डाइट लेने के साथ- साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं. वहीं महिलाओं को गर्भावस्था में चाय, कॉफी से दूरी बनाने के लिए सलाह दी जाती है. क्योंकि उसमें मौजूद कैफिन की वजह से यूरिनेशन और भी डीहाइड्रेशन की समस्या अधिक हो सकती है. ऐसे में महिलाएं चाय, कॉफी के बजाय ग्रीन टी का सेवन शुरू कर देती है. लेकिन आपको बता दें कि गर्भावस्था में महिलाओं के लिए इसका सेवन करना भी हानिकारक हो सकता है.
Third party image reference
गर्भावस्था में कितना पीना चाहिए ग्रीन- टी-
ग्रीन टी में 17 मिलीग्राम कैफीन मौजूद होता है. जिसके कारण गर्भावस्था के दौरान कम ग्रीन टी पीनी चाहिए. गर्भावस्था के दौरान 200 मिलीग्राम के आसपास काफी का सेवन किया जा सकता है. इससे अधिक कैफीन का सेवन नुकसानदायक होता है.
दिन में कितनी बार पिए ग्रीन- टी-
गर्भावस्था के दौरान दिन में केवल एक कप ग्रीन- टी का ही सेवन करें. इससे ज्यादा ग्रीन- टी पीने से भ्रूण के साथ- साथ लीवर को भी नुकसान पहुंचता है. साथ ही बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन- टी पीने से सिर दर्द, पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी, डायरिया और घबराहट जैसी समस्या हो सकती है.
खाने के साथ नहीं लेना चाहिए ग्रीन- टी-
ग्रीन- टी को खाने के साथ नहीं पीना चाहिए. क्योंकि ग्रीन- टी में कैटेकिन मौजूद होता है. यह तत्व शरीर में आयरन को अवशोषित होने में दिक्कत पैदा करता है. जिससे शरीर में आयरन की समस्या होने की संभावना अधिक हो जाती है. ऐसे में अगर ग्रीन- टी पीनी भी है तो 2 मील के बीच में पिए और खाने में विटामिन सी और आयरन की मात्रा बढ़ा दे.
गर्भावस्था में ग्रीन- टी पीने के नुकसान-
1 .अधिक मात्रा में ग्रीन- टी पीने से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है. साथ ही इससे बच्चे के विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है.
2 .ग्रीन- टी पीने से किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में बेहतर होगा कि ग्रीन- टी का सेवन गर्भवती महिलाएं ना करें.
3 .ग्रीन- टी पीने से भूख लगने कम हो जाती है. जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इतना ही नहीं पोषक तत्वों की कमी के वजह से बच्चा कुपोषित भी हो सकता है.
4 .गर्भावस्था के दौरान दो-तीन ग्रीन- टी का सेवन करने से बच्चा प्रीमेच्योर पैदा हो सकता है. इसकी बजाय आप फलों व सब्जियों के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं.
5 .ग्रीन- टी आयरन को अवशोषित करती है जिसके वजह से गर्भवती महिला के शरीर में खून की कमी होने की संभावना अधिक हो जाती है. साथ ही जो महिलाएं पहले से ही एनीमिया से ग्रसित हैं उन्हें ग्रीन- टी पीना और भी नुकसानदायक हो सकता है.
Post a Comment