गर्भावस्था में न करें ये काम हो सकता है इन्फेक्शन
गर्भावस्था कंफर्म होते ही महिला को ख़ुशी का एहसास होता है. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना पड़ता है. गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में महिलाओं को उल्टी, जी मिचलाना, चक्कर आना और भूख न लगना जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस दौरान ज्यादातर घरों में महिलाओं को काम करने से मना किया जाता है. लेकिन डॉक्टर महिलाओं को अंतिम महीने में काम करने की सलाह देते हैं. जिससे उन्हें नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिले. ऐसे में महिलाएं घर की साफ-सफाई जैसे कई काम करने लगती है. लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें महिलाओं को नहीं करना चाहिए. इससे नुकसान हो सकता है.
![]() |
| गर्भावस्था में न करें ये काम हो सकता है इन्फेक्शन |
तो चलिए जानते हैं-
गर्भावस्था के आखिरी महीने में महिलाओं को घर के काम करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में वे नॉर्मल डिलीवरी के लिए झाड़ू, पोछा जैसे घर के कई काम करने लगती हैं. लेकिन पोछा लगाने के लिए जो फिनाइल या केमिकल युक्त क्लीनर का प्रयोग किया जाता है. उससे गर्भवती महिलाओं की सेहत को नुकसान हो सकता है.
गर्भावस्था के दौरान बाथरूम की टाइल से टॉयलेट सीट की सफाई भी नहीं करनी चाहिए. इन को साफ करने के लिए काफी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है जो होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा बाथरूम में कई प्रकार के वैक्टीरिया होते हैं. जिससे प्रेग्नेंट महिलाओं को इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है.
कुछ महिलाएं गर्भावस्था के दौरान काफी सेंसेटिव हो जाती है. जिससे वह कोई भी अजीब दुर्गंध बर्दाश्त नहीं कर पाती है. ऐसे में गर्भवती महिला को कपड़े भी नहीं धोने चाहिए. क्योंकि कई बार डिटर्जेंट की सुगंध से इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. इसके अलावा कपड़े धोने और भारी बाल्टी उठाने से समय से पहले डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाता है.
गर्भावस्था के दौरान भारी वजन वाला सामान उठाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. कुछ महिलाएं गर्भावस्था के दौरान साफ- सफाई के लिए सोफा या छोटी अलमारी आदि एक जगह से दूसरी जगह खींच लेती हैं. जिससे उस समय तो कोई नुकसान नहीं होता. लेकिन इससे मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है जो बाद में दर्द का कारण बनता है.
कई महिलाएं अकेली रहती हैं वह डिलीवरी से पहले अपने घर की अच्छे से साफ- सफाई करना चाहती हैं. क्योंकि उनके अनुसार बाद में समय नहीं मिलता. ऐसे में टेबल पर चढ़कर पंखे पर जमी धूल, मिट्टी साफ करने लगती है या पदों को धोकर उन्हें लटकाने लगती है. लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.


:max_bytes(150000):strip_icc()/cleaning-bathroom-sink-GettyImages-dv1449036-566b487a3df78ce16163bfba.jpg)



Post a Comment