गर्भावस्था में कमजोरी होने के मुख्य 5 कारण

एक महिला को प्रेगनेंसी यानी गर्भावस्था कंफर्म होते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. उसके लिए गर्भधारण करना सौभाग्य की बात होती है. लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन आते हैं. जिसकी वजह से महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है और धीरे-धीरे महिला का शरीर अस्वस्थ हो जाता है. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से उन 5 कारणों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे. जिसकी वजह से गर्भावस्था के समय महिलाओं में कमजोरी आती है.

गर्भावस्था में कमजोरी होने के मुख्य 5 कारण
Third party image reference
चलिए जानते हैं-
1 .गैस की समस्या-

गर्भावस्था में कमजोरी होने के मुख्य 5 कारण
Third party image reference
गर्भावस्था में ज्यादातर महिलाओं को पेट में गैस बनने की समस्या बनी रहती है. यह समस्या शरीर में पानी की कमी के कारण उत्पन्न होती है. गैस बनने की वजह से उन्हें भूख अच्छी नहीं लगती है एवं उनके द्वारा खाए गए भोजन सही ढंग से नहीं पच पाता है. जिससे पोषण नहीं मिल पाता है और शरीर कमजोर होने लगता है. जिससे महिलाएं कमजोरी महसूस करती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को थोड़ी- थोड़ी देर पर पानी पीना चाहिए.
2 .शरीर में सूजन होना-

गर्भावस्था में कमजोरी होने के मुख्य 5 कारण
Third party image reference
गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं. इस हार्मोनल के परिवर्तन से महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या उत्पन्न होती है. इस सूजन के कारण महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है और शरीर में थकान की समस्या बनी रहती है. इसलिए किसी महिला को कमजोरी महसूस होती है तो उसे चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए. यह मां के साथ- साथ उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी अच्छा रहता है.
3 .आयरन की कमी होना-

गर्भावस्था में कमजोरी होने के मुख्य 5 कारण
Third party image reference
गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होना आम बात हो जाती है. जिसके कारण महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं. साथ ही साथ महिलाओं के शरीर में थकान की समस्या बनी रहती है. इसलिए जब किसी महिला को गर्भावस्था में कमजोरी महसूस होती है तो उसे आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए. अनार, चुकंदर, पालक आदि का सेवन करना फायदेमंद होता है एवं डॉक्टर की सलाह पर आयरन की गोली सेवन करना चाहिए.
4 .कैल्शियम की कमी होना-

गर्भावस्था में कमजोरी होने के मुख्य 5 कारण
Third party image reference
गर्भावस्था के समय शरीर में आयरन की कमी होने के साथ-साथ कैल्शियम की कमी भी हो जाती है. जिसके कारण महिला के शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती है और शरीर में कमजोरी महसूस होती है. जिससे महिला खुद को थका हुआ महसूस करती हैं और अस्वस्थ होती चली जाती हैं. इसलिए अगर किसी महिला को गर्भावस्था में कमजोरी महसूस हो तो उसे कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए. दूध, बादाम, अखरोट आदि कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके अलावे चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए.
5 .ऊर्जा की कमी होना-
गर्भावस्था में ऊर्जा का कम होना आम बात होता है. क्योंकि महिला को अपने शरीर को पोषण की पूर्ति करने के साथ-साथ भ्रूण में पल रहे शिशु कभी पोषण करना पड़ता है. जिससे उसके शरीर में कमजोरी बनी रहती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए. दाल, साबुत अनाज, अंडा आदि प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. इससे शरीर में तुरंत एनर्जी मिलती है और महिला को खुद को सेहतमंद महसूस करती है.
गर्भावस्था में शरीर में किसी भी तरह के परिवर्तन एवं कमजोरी महसूस होने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए ताकि खुद को स्वस्थ रखने के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु को स्वस्थ रखने में मदद मिले.

No comments

Powered by Blogger.