आम खाने के 6 जबरदस्त फायदे
गर्मियों में मिलने वाला रसीला आम हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. आप चाहे कच्चा खाया जाए या पका हुआ हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद ही होता है. आम में सैचुरेटेड फैट, सोडियम और कोलेस्ट्रोल बहुत ही कम मात्रा में मौजूद होता है. इसके अलावा आम विटामिन ए, विटामिन सी ,विटामिन बी6 और फाइबर का अच्छा सोर्स होता है. अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आप जरूर खाएं.
Third party image reference
आपको बताते चलें कि आम में मैग्नीशियम, कॉपर और पोटेशियम जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं. आम में बीटा कैरोटीन,क्वार्सीटिन और एस्ट्रागालिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. इन एंटीऑक्सीडेंट में फ्री रेडिकल से लड़ने की शक्ति होती है. यह फ्री रेडिकल सेल्स को डैमेज करते हैं जिससे दिल की बीमारियां, उम्र से पहले बुढ़ापा आना, कैंसर और भी कई तरह की बीमारियां पैदा होती है.
आम खाने के फायदे-
1 .इम्यूनिटी बढ़ाएं-
Third party image reference
आम में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए के अलावा 25 तरह के कैरोटीनोइड्स बहुत ही अच्छी मात्रा में पाई जाती है. आम में मिलने वाले यह तत्व शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं और उसे और भी ज्यादा मजबूत बनाने में मददगार होते हैं.
2 .आंखों के लिए-
Third party image reference
आम में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए और रतौंधी जैसी बीमारी को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद होता है. प्रतिदिन सिर्फ एक गिलास आम का रस पीने से आपको 1 दिन के लिए जरूरी विटामिन ए का 25% प्राप्त हो सकता है. विटामिन ए आंखों के लिए सबसे अच्छा और यह आंखों के सूखेपन को भी दूर करने में काफी मदद करता है.
3 .गर्भवती महिलाओं के लिए-
Third party image reference
गर्भवती महिलाओं को आम का सेवन करना फायदेमंद होता है. क्योंकि आम में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है. लेकिन अगर आप आम खाते हैं या जूस पीते हैं तो यह आपके शरीर में आयरन की कमी होने से बचाव करने में मदद करता है.
4 .लू से बचाए-
Third party image reference
कच्चे आम के रस को पानी के साथ मिलाकर पीने से ठंडक मिलती है. गर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है. इससे लोगों में थकावट महसूस होती है ऐसे में किडनी टॉक्सिन से भर जाती है कच्चा आम खाने से पानी की कमी और गर्मी दोनों से बच सकते हैं.
5 .ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित-
Third party image reference
आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं. जिससे आपकी सेहत अच्छी रहती है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आम का सेवन जरूर करना चाहिए.
6 .दिमाग को करे तेज-
Third party image reference
आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी6 मौजूद होता है जो ब्रेन सिस्टम को और भी ज्यादा मजबूत बनाने में मददगार होता है.
Post a Comment