मदार के फायदे जानकर दांग रह जायेंगे
हमारे आस पास कई ऐसे पौधे होते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. प्रकृति में बहुत सारे पौधे पाए जाते हैं जिन्हें हम देखते तो हैं. लेकिन उनके गुणों के बारे में हमें मालूम नहीं होती है. जिसके कारण हम उन उपयोगी पौधों को मामूली पौधा समझते हैं. आज हम इस पोस्ट के माध्यम से ऐसे ही एक पौधे के बारे में बात करने जा रहे हैं जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है.
Third party image reference
दोस्तों, हम जिस पौधे के बारे में बात कर रहे हैं वह मदार का पौधा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मदार के पौधे दो प्रकार के होते हैं. एक सफेद फूल वाला और दूसरा नीला फूल वाला. यह दोनों ही पौधे हमारे लिए उपयोगी होते हैं.यह पौधे बहुत ही गुणकारी होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आपको बताते चले कि इस फूल को भगवान शिव को चढ़ाते हैं माना जाता है कि इस पौधे को शिव पर चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
चलिए जानते हैं मदार के फायदे-
1 .अस्थमा-
मदार के फूलों को सुखाकर प्रतिदिन इस का चूर्ण खाने से अस्थमा, फेफड़ों के रोग और शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है.
2 .मधुमेह-
प्रतिदिन सुबह इस पौधे की पत्तियों को पैर के नीचे रखकर जुराब डाल लें. रात को सोने से पहले इस पत्ते को निकाल दे. इसका नियमित इस्तेमाल करने से मधुमेह है यानी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
3 .बवासीर-
मदार के पत्ते और डंठल को पानी में भिगो दें. इसे पीने से बवासीर की समस्या दूर हो जाती है.
4 .लेप्रोसी-
लेप्रोसी यानी कुष्ठ रोग में मदार की पत्तियों को पीसकर सरसों के तेल में मिक्स करें. इसे कुष्ठ रोग के घाव पर लगाएं. इसके नियमित प्रयोग करने से घाव जल्दी भर जाता है.
5 .चोट लगना-
शरीर के किसी भी हिस्से में चोट लगने पर मदार के पत्तों को गर्म करके बांध लें. इससे चोट से खून बहना बंद होने के साथ-साथ दर्द और सूजन भी दूर हो जाएगी.
6 एलर्जी-
त्वचा में एलर्जी, रूखेपन के कारण खुजली की समस्या हो जाती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मदार की जड़ को जला लें. इसकी राख को कड़वे तेल में मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं. खुजली की परेशानी दूर हो जाएगी.
Post a Comment