गर्भवती महिलाएं सर्दी के मौसम में अपनाएं ये टिप्स रहेंगी स्वस्थ

एक महिला के लिए गर्भावस्था सबसे खुशी का पल होता है. इस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लेकिन महिलाएं उसे खुशी खुशी सहन कर लेती हैं. लेकिन मौसम के बदलाव के साथ- साथ महिला को अपनी देखभाल ज्यादा करने की जरूरत पड़ती है. गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपने खान-पान का अच्छे से ख्याल रखना पड़ता है. क्योंकि इस समय ठंड लगने खांसी जुकाम इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा ज्यादा हो जाता है. और ऐसे में यदि गर्भवती महिला अपनी देखभाल में थोड़ी लापरवाही बरती है तो इससे गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान होने की संभावना ज्यादा हो जाता है. ऐसे में गर्भवती महिला को स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसका सेवन गर्भवती महिला को करना फायदेमंद साबित होगा.

google-Copyright Holder: suman beauty
आपको बता दें कि गर्भवती महिला को विटामिन सी सर्दियों के मौसम में प्रचुर मात्रा में लेना चाहिए. क्योंकि इससे गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है. इसलिए अपने आहार में संतरा, ब्रोकली, हरी सब्जियां आदि का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए.
1 .केसर वाला दूध-

google-Copyright Holder: suman beauty
गर्भवती महिला और गर्भा शिशु दोनों के लिए केसर वाला दूध लाभदायक होता है. यह ना केवल गर्भा शिशु को स्वस्थ रखने में मददगार होता है. बल्कि सर्दियों में होने वाली समस्याओं से भी बचाता है. इसके सेवन से शिशु गोरा भी होता है. इसलिए सर्दियों में रात को सोने से पहले गर्भवती महिला को एक गिलास दूध में तीन-चार केसर के लिए से डालकर पीना चाहिए.
2 .सूखा फल-

google-Copyright Holder: suman beauty
सूखा फल न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होता है बल्कि इसके सेवन से सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है. सर्दियों में इसका सेवन करने से गर्भ में शिशु के बेहतर शारीरिक विकास के साथ सर्दियों में होने वाली परेशानियों से बचाव करने में भी मदद मिलती है. इसलिए गर्भवती महिला को बादाम खजूर किशमिश आदि का सेवन करना चाहिए.
3 .हरी साग सब्जियां-

google-Copyright Holder: suman beauty
सर्दियों के मौसम में खासकर तरह तरह की हरी साग सब्जियां उपलब्ध हो जाती है और हरी सब्जियों में आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं. जो एक गर्भवती महिला और गर्भ शिशु के लिए लाभदायक होते हैं. इसलिए सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिला को हरी साग सब्जियों का प्रचुर मात्रा में सेवन करना चाहिए.
4 .अंडे-

google-Copyright Holder: suman beauty
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को नाश्ते में 2 उबले हुए अंडे का सेवन करना चाहिए. क्योंकि यह गर्भावस्था के दौरान महिला को स्वस्थ रखने के साथ शिशु के लिए भी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. सर्दियों में या ठंड के कारण होने वाली परेशानियों से भी बचाने में मददगार होता है. इसलिए खासकर सर्दियों में गर्भवती महिला को अंडे का जरूर सेवन करना चाहिए.
5 .नॉनवेज-
बिना मरकरी की फीस चिकन का सेवन भी गर्भवती महिला को सप्ताह में एक दो बार जरूर करना चाहिए. क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो शिशु के बेहतर विकास के लिए मददगार होते हैं. साथ ही गर्भवती महिला को स्वस्थ रखने के लिए भी मददगार होते हैं.
6 .हाइड्रेट रहे-

google-Copyright Holder: suman beauty
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं. लेकिन शरीर को हाइड्रेट ना रहने के कारण ड्राई स्किन, गर्भ शिशु में महिला को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है और पानी की कमी के कारण आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है क्योंकि इनफेक्शन आदि होने का खतरा ज्यादा हो जाता है. ऐसे में आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि खासकर सर्दियों में पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें इसके साथ ही फलों के रस, नारियल का पानी आदि भी भरपूर मात्रा में पीएं. इससे आप के शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप हाइड्रेट रहेंगे. जिससे आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी.
7 .ठंडे से बचें-

google-Copyright Holder: suman beauty
घर में और बाहर जाने से पहले भी आप पूरे कपड़े पहने और बाहर निकलने से पहले आप अपने हाथ, पैर, कान आदि को अच्छे से ढककर निकले. इससे ठंड से बचाव करने में मदद मिलेगी.
8 .इम्यून सिस्टम-
इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए अपने खान-पान का खास ध्यान रखें. इसके लिए आप पौष्टिक युक्त चीजों का सेवन करने के साथ-साथ बासी भोजन से बचें. क्योंकि ऐसा करने से गर्भवती महिला के साथ-साथ गर्भ शिशु पर भी बुरा असर पड़ता है.
9 .डॉक्टर से मिलें-

google-Copyright Holder: suman beauty
किसी भी तरह की परेशानी होने के बाद आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. यह आपके स्वास्थ्य के साथ आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा.
तो यह थे कुछ खास टिप्स जिनका ध्यान गर्भवती महिला रखकर सर्दियों में होने वाली परेशानी से बचाव करने के साथ-साथ स्वस्थ रहने और शिशु को बेहतर विकास में मदद मिलेगी.
हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी पसंद आई होगी. पसंद आई हो

No comments

Powered by Blogger.