चेहरे पर निखार लाने का घरेलू उपाय
लड़का हो या लड़की सभी चाहते हैं कि चेहरा साफ एवं सुंदर दिखें. लेकिन हमारी प्रतिदिन के कामों की दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी त्वचा पर कम ही ध्यान दे पाते हैं. हमें फिर कहीं अचानक जाना पड़ जाए तो हमें टेंशन हो जाती है कि अब इतने कम समय में हम अपने चेहरे को कैसे साफ व सुंदर बनाएं. जो यह चमकदार दिखे. इसी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं. जिसकी सहायता से हम कहीं भी जाने कि एक-दो दिन पहले से अगर इन उपायों को शुरू कर देंगे तो बहुत जल्दी फायदा होगा.
google-Copyright Holder: suman beauty
तो चलिए जानते हैं चेहरे पर चमक लाने के बेहतर घरेलू उपाय-
चावल-
google-Copyright Holder: suman beauty
चेहरे को सुंदर और साफ बनाने के लिए चावल को अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद चावल में पानी मिलाकर आच पर चढ़ा दें जब चावल पक जाए तो इसे आच से उतारकर पानी को निकाल लें. अब इस पानी को ठंडा कर ले और अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर मसाज करें. थोड़ी देर बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें और तौलिए से चेहरे को पोछकर साफ कर ले. तुरंत ही फर्क दिखेगा.
पुदीना-
google-Copyright Holder: suman beauty
आपको बता दें कि पुदीने का रस जितना हमारे पेट के लिए फायदेमंद होता है. उसी तरह पुदीना की पत्तियां से तैयार किया गया फेस पैक चेहरे की खूबसूरती को निखारने में भी मददगार होता है. यह चेहरे के दाग, धब्बे को भी हटाता है एवं त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं उन्हें भी खोलता है. बस ध्यान रखें कि खाली पुदीने की पत्ती को पीसकर चेहरे पर न लगाएं इससे खुजली हो सकती है.
चेहरे पर पुदीने की पत्तियों को लगाने के लिए पुदीने को पीस कर पेस्ट बना लें. अब इसे एक कप दही, एक कप ग्रीन टी मिलाए और कुछ नींबू के बुंदे मिलाकर इसे अच्छी तरह पैक तैयार कर लें और चेहरे को धो कर इस पैक को लगाएं. एक परत के बाद ऊपर से दूसरी परत लगाएं. जब यह पैक सूख जाए तो आप इसे धीरे- धीरे निकाल ले और फिर हल्की कुनकुनी ग्रीन टी से चेहरा को धो लें. बाद में ठंडे पानी से चेहरा को धो लें. आपको तुरंत ही फर्क नजर आएगा.
शहद-
google-Copyright Holder: suman beauty
त्वचा के लिए शहद एक बेहतर उपाय है. शहद त्वचा के बैक्टीरिया को दूर करता है एवं चेहरे पर चमक लाता है. इसके लिए शहद का लेप चेहरे पर लगाएं और अच्छी तरह चेहरे की मसाज करें. जब सहज सुख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें तुरंत ही चेहरे पर निखार आ जाएगा.
तुलसी-
google-Copyright Holder: suman beauty
तुलसी के पत्ते भी हमारे चेहरे को सुंदर बनाने के लिए बहुत मददगार होते हैं. इसके लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इसके नियमित प्रयोग करने से चेहरे के कील मुंहासे कुछ ही दिनों में खत्म हो जाते हैं और चेहरे पर निखार आता है.
बादाम तेल-
google-Copyright Holder: suman beauty
बादाम में बहुत प्रोटीन होता है. बादाम चेहरे को तरोताजा बनाता है. इसलिए हो सके तो प्रतिदिन दिन में एक बार बादाम खाएं और इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं. यह आपके लिए वरदान साबित होगा. इसके लिए बादाम के तेल में शहद एवं नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें. चेहरे पर तुरंत ही फर्क नजर आएगा.
दही-
google-Copyright Holder: suman beauty
दही का सेवन जितना हमारे लिए फायदेमंद होता है. उतना ही हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक कप दही में आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाएं. अब इसे अपने चेहरे व अन्य त्वचा पर लगा कर थोड़ी देर मालिश करें और फिर साफ पानी से धो ले. आपकी त्वचा में तुरंत ही चमक आ जाएगी.
यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी. लाइक, शेयर करना
Post a Comment